पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उम्मीदवारों की पहली सूची को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि पार्टी की पहली लिस्ट फाइनल हो चुकी है और इसे कल यानी 31 अक्टूबर को जारी किया जाएगा।
दरअसल, आज दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सीनियर लीडरशिप की बैठक हुई। इस बैठक में पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की गई।
बैठक के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बताया कि उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई है। अब 31 अक्टूबर को होने वाली पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति यानी PAC की बैठक में इन नामों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।इसके बाद पार्टी की ओर से उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जाएगी। ऐसे में अब सबकी नजरें कल जारी होने वाली AAP की पहली सूची पर टिकी हैं।









