जालंधर में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर तैयारियां जोरों, DC वरजीत वालिया ने की समीक्षा

जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने ध्वज लहराने की रस्म अदा की। इस दौरान हेड क्वार्टर डीसीपी भी मौजूद रहे।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने ध्वज लहराने की रस्म अदा की। इस दौरान हेड क्वार्टर डीसीपी भी मौजूद रहे।

मंत्री मोहिंदर भगत होंगे इस बार के मेहमान
वहीं डीसी वरजीत वालिया ने कहा कि 80 वां स्वतंत्रता दिवस गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में मनाया जाएगा। इसके लिए जिला स्तर पर रखे गए प्रोग्राम को लेकर आज फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। इसी के साथ सब डिवीजन लैवल पर भी स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। यह जिला स्तरीय प्रोग्राम है। इसमें मुख्य मेहमान कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत होंगे।

शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया जाएगा
उन्होंने आगे कहा कि समारोह के दौरान मार्च फास्ट होगा और शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया जाएगा। बहादुरी दिखाने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को भी सम्मानित किया जाएगा। समारोह के दौरान बच्चों द्वारा खूबसूरत झांकिया निकाली जाएगी। इस दौरान 8 से 10 परफॉर्मेंस की जाएगी और समारोह के दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जा रहे है। समारोह के दौरान बच्चे और लोग अपना स्टेडियम में जोर दिखाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *