पंजाब में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 2026 जारी: घर बैठे चेक करें नाम, वोट कटी है या नहीं

Draft voter list for 2026 released in Punjab

पंजाब में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) का दूसरा चरण शुरू हो गया है। वही चुनाव आयोग ने ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 2026 जारी कर दी है। अब मतदाता घर बैठे चेक कर सकते हैं कि उनका नाम नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में है या नहीं। साथ ही यह भी पता लगाया जा सकता है कि SIR के दौरान उनका नाम वोटर लिस्ट से हटाया गया है या नहीं।

ऐसे चेक करें ड्राफ्ट वोटर लिस्ट

पंजाब की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट देखने के लिए CEO पंजाब की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। यहां SIR से जुड़े तीन प्रमुख विकल्प मिलेंगे—

ASDD LIST: इसमें उन मतदाताओं की जानकारी है, जिनके नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं।
DRAFT ROLL 2026: इसमें ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में शामिल मतदाताओं के नाम देखे जा सकते हैं।
SEARCH LIST SIR 2003: यहां 2003 की पुरानी वोटर लिस्ट में अपना नाम खोजा जा सकता है।
DRAFT ROLL 2026 में ऐसे खोजें नाम
CEO पंजाब की वेबसाइट खोलें।
DRAFT ROLL 2026 विकल्प पर क्लिक करें।
अपना जिला और विधानसभा क्षेत्र चुनें।

कैप्चा भरें।
पार्ट नंबर और पार्ट के नाम के आधार पर वोटर लिस्ट की PDF डाउनलोड करें।
PDF में अपना नाम और वोटर डिटेल चेक करें।
बूथ या पार्ट नंबर नहीं पता तो?

अगर आपको अपना बूथ या पार्ट नंबर नहीं पता है तो पहले वोटर सर्विस पोर्टल पर जाकर EPIC यानी वोटर ID नंबर से अपना नाम खोजें। यहां आपकी वोटर डिटेल के साथ बूथ नंबर, पार्ट नंबर और सीरियल नंबर जैसी जानकारी मिल सकती है।इसके बाद CEO पंजाब की वेबसाइट पर जाकर संबंधित पार्ट की वोटर लिस्ट PDF डाउनलोड करके अपना नाम चेक किया जा सकता है।

वोट कटी है या नहीं, ऐसे पता करें

अगर सिर्फ यह पता करना है कि SIR के दौरान आपका नाम वोटर लिस्ट से हटाया गया है या नहीं, तो ASDD LIST में अपना EPIC नंबर डालकर चेक करें।
अगर आपका नाम ASDD लिस्ट में दिखाई देता है, तो इसका मतलब है कि आपका नाम हटाए गए नामों की सूची में शामिल है।

नाम नहीं है तो क्या करें?

अगर आपका नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नहीं है, तो Form-6 भरकर नाम शामिल कराने के लिए दावा किया जा सकता है। फॉर्म ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से जमा किया जा सकता है।

ऑफलाइन आवेदन के लिए नजदीकी BLO या SDM/तहसीलदार कार्यालय से Form-6 लिया जा सकता है। फॉर्म जमा करने के बाद उसकी रसीद जरूर लेंइसके अलावा 16 अगस्त को बूथ लेवल पर कैंप लगाए जाएंगे, जहां मतदाता अपना नाम चेक करने के साथ जरूरत पड़ने पर Form-6 भी जमा कर सकेंगे।

12 सितंबर तक कर सकेंगे दावा

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने के बाद मतदाताओं को नाम जुड़वाने या आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया है। 12 सितंबर तक Form-6 जमा किया जा सकता है। इसके बाद दावों और आपत्तियों की जांच होगी और प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम वोटर लिस्ट जारी की जाएगी।

SIR में 20.66 लाख फॉर्म वापस नहीं आए

पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, SIR के दौरान करीब 90.37% फॉर्म वापस मिले, जबकि 20.66 लाख फॉर्म वापस नहीं आए।उन्होंने बताया कि इनमें करीब 5.74 लाख मतदाता मृत पाए गए, 1.19 लाख डबल वोट मिले और करीब 12 लाख वोटर अनमैप्ड पाए गए।

अधिकारी के मुताबिक अनमैप्ड वोटरों को घबराने की जरूरत नहीं है। जिन मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में है लेकिन उनकी वोट मैप नहीं हुई है, वे जरूरी दस्तावेजों के साथ दावा पेश कर सकते हैं। जांच के बाद उनकी वोट को नियमित किया जाएगा।

सबसे जरूरी बात

अगर आपको अपनी वोट को लेकर कोई शंका है तो पहले EPIC नंबर से वोटर डिटेल चेक करें, फिर DRAFT ROLL 2026 में नाम देखें और नाम नहीं मिलने पर ASDD LIST में भी जरूर जांच करें।12 सितंबर तक दावा-आपत्ति का मौका है, इसलिए अपनी वोटर डिटेल समय रहते जरूर चेक कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *