ख़बरिस्तान नेटवर्क : 15 अगस्त से पहले अमृतसर पुलिस के हाथ बड़ी सफलता हाथ लगी है। अमृतसर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 क्रॉस-बॉर्डर नेटवर्क के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस को 7 अवैध पिस्तौल और 2 किलो 30 ग्राम हेरोइन भी बरामद हुई है।
विदेशी हैंडलरों के संपर्क में थे
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेशी हैंडलरों के संपर्क में थे। वे विदेश से अवैध हथियार हासिल कर उन्हें अमृतसर और तरनतारन के इलाकों में सप्लाई करते थे। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है और जल्द ही इस मामले में बड़े खुलासे हो सकते हैं।









