जालंधर में मेडिकल स्टोर पर पुलिस की रेड, एक लाख से ज्यादा नशीली गोलियां बरामद

जालंधर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस कमिश्नर के नेतृत्व में एक बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। पुलिस ने जालंधर-कपूरथला रोड पर स्थित आनंद मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर एक लाख से अधिक अवैध नशीली गोलियां बरामद की हैं।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस कमिश्नर के नेतृत्व में एक बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। पुलिस ने जालंधर-कपूरथला रोड पर स्थित आनंद मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर एक लाख से अधिक अवैध नशीली गोलियां बरामद की हैं। गैर-कानूनी तरीके से चल रहे इस कारोबार पर सख्त एक्शन लेते हुए पुलिस ने स्टोर की 4 से 5 दुकानों को सील कर दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

दुकान से 1 लाख से अधिक टैबलेट बरामद
कमिश्नर ने आगे कहा कि इस इलाके में विशेष शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ मेडिकल स्टोर्स पर अवैध रूप से नशीली गोलियां बेची जा रही हैं। इसी सूचना के आधार पर ड्रग इंस्पेक्टरों को साथ लेकर कार्रवाई की गई और 4-5 दुकानें सील की गईं, जिनमें से एक दुकान से एक लाख से अधिक टैबलेट बरामद हुई हैं।

अवैध गतिविधियों पर होगी सख्त कार्रवाई
उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि जहां भी इस तरह की अवैध गतिविधियां या अवैध निर्माण पाए जाएंगे, वहां सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, एफआईआर दर्ज होगी, लाइसेंस रद्द किए जाएंगे और संपत्ति को भी सील किया जाएगा। मुख्यमंत्री और डीजीपी साहब के निर्देशों के अनुसार पंजाब में नशे के खिलाफ युद्धस्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। हर कमिश्नरेट और जिले में जनता से मिलने वाले फीडबैक और शिकायतों के आधार पर हॉटस्पॉट चिन्हित किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *