अमृतसर में पुलिसकर्मी ने ही तोड़ा ट्रैफिक नियम! बिना नंबर प्लेट की स्कूटी पर घूमता दिखा, उठे सवाल

Police personnel himself breaks traffic rules in Amritsar! Spotted riding a scooter without a number plate; questions raised.

अमृतसर में लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की नसीहत देने वाली पंजाब पुलिस के एक कर्मचारी की तस्वीर सामने आई है, जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।मामला अमृतसर के सुल्तानविंड रोड का है। यहां बी डिवीजन थाने के पास एक पुलिसकर्मी बिना नंबर प्लेट वाली स्कूटी पर घूमता नजर आया। इसकी तस्वीर कैमरे में कैद हो गई।

पुलिस की ओर से आम लोगों को हमेशा वाहन के जरूरी दस्तावेज पूरे रखने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की हिदायत दी जाती है। ऐसे में पुलिसकर्मी के ही बिना नंबर प्लेट वाले वाहन पर घूमने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इस पुलिसकर्मी का भी ट्रैफिक नियमों के तहत चालान किया जाएगा? लोगों का कहना है कि कानून सभी के लिए बराबर होना चाहिए और पुलिसकर्मियों को भी ट्रैफिक नियमों का पूरी तरह पालन करना चाहिए। अब देखना होगा कि इस मामले में ट्रैफिक पुलिस या पुलिस विभाग की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *