त्योहारों के बाद आम जनता को महंगाई का झटका! Mother Dairy ने बढ़ाईं दूध की कीमतें

आम जनता के बजट पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। प्रमुख डेरी ब्रांड मदर डेयरी ने दिल्ली-NCR क्षेत्र में दूध की कीमतों में ₹2 से ₹4 प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। नई दरें गुरुवार, 12 नवंबर 2026 से प्रभावी होंगी। कंपनी के इस कदम से टोंड, फुल क्रीम, डबल टोंड और गाय के दूध समेत सभी प्रमुख वैरिएंट्स महंगे हो जाएंगे।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : आम जनता के बजट पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। प्रमुख डेरी ब्रांड मदर डेयरी ने दिल्ली-NCR क्षेत्र में दूध की कीमतों में ₹2 से ₹4 प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। नई दरें गुरुवार, 12 नवंबर 2026 से प्रभावी होंगी। कंपनी के इस कदम से टोंड, फुल क्रीम, डबल टोंड और गाय के दूध समेत सभी प्रमुख वैरिएंट्स महंगे हो जाएंगे।

खरीद लागत में बढ़ोतरी बनी मुख्य वजह

कंपनी के अनुसार, पिछले कुछ समय में किसानों से दूध की खरीद दरें (प्रोक्योरमेंट प्राइज) और इनपुट कॉस्ट में काफी इजाफा हुआ है। लागत में लगातार हो रही इस बढ़ोतरी के दबाव को संतुलित करने और परिचालन को सुचारू बनाए रखने के लिए रिटेल कीमतों में बदलाव करना जरूरी हो गया था।

दूध की वैरायटी के हिसाब से नए और पुराने दाम

दूध की वैरायटीपुरानी कीमत (प्रति लीटर)नई कीमत (प्रति लीटर)बढ़ोतरी
फुल क्रीम दूध (पाउच)₹72₹76↑ ₹4
गाय का दूध₹62₹65↑ ₹3
टोंड दूध (पाउच)₹60₹62↑ ₹2
टोंड दूध₹58₹60↑ ₹2
डबल टोंड दूध₹54₹56↑ ₹2

पिछला रिकॉर्ड और कीमतों का इतिहास

मदर डेयरी ने इससे पहले 14 मई 2026 को दूध की दरों में संशोधन किया था। वहीं, उससे पूर्व अप्रैल 2025 में भी कीमतों में बदलाव देखने को मिला था। 12 नवंबर से लागू होने वाले इन नए दामों से दिल्ली-NCR के लाखों परिवारों के मासिक बजट पर सीधा असर पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *