ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के दिलकुशा मार्किट में एक व्यक्ति की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई है। मृतक की पहचान 40 साल के खेमचंद उर्फ सोनू के रूप में हुई है, जो अली मोहल्ला का रहने वाला बताया जा रहा है। मृतक के परिजनों ने उसकी हत्या के आरोप लगाए हैं।
नान की रेहड़ी पर करता था काम
मृतक के परिजनों का कहना है कि सोनू दिलकुशा मार्किट में नान की रेहड़ पर काम करता था। पिछले डेढ़ साल से वह बीमार होने के बावजूद रेहड़ी काम करने के लिए जाता था। सोमवार को रेहड़ी वाले के साथ उसका विवाद हुआ था। जिसके बाद उसने सोनू को मारकर छत पर फेंक दिया।
सुबह-सुबह छत पर मिला सोनू का शव
वहीं व्यक्ति ने कहा कि सोनू को 2 दिन पहले वह रोटी देने के लिए गया था और इस दौरान उसने और सिर में दर्द होने की बात कही थी। ऐसे में उसने रोटी खिलाने की कोशिश की और वह दर्द से चिल्लाने लगा। पर झगड़े के बारे में कुछ नहीं पता। आज जब सुबह छत पर गया तो देखा कि सोनू का शरीर ठंडा पड़ा हुआ था। ऐसे में वह उसे अस्पताल ले जाने के लिए लोगों की मदद मांगने लगा तो पता चला कि उसकी मौत हो गई।
रेहड़ी चालक पर पिटाई करने के आरोप भी लगाए
वहीं मृतक सोनू के भाई ने कहा कि रेहड़ी चालक ने उनसे कहा कि सीढ़ियों से गिर गया और उसकी मौत हो गई। लोगों से पूछताछ के दौरान पता चला कि उसकी सोमवार को ही सोनू की मौत हो गई। परिजनों ने सोनू की मौत का जिम्मेदार रेहड़ी चालक है। रेहड़ी चालक ने उसकी बेरहमी से पिटाई की थी। ऐसे में परिवार ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
वहीं जांच अधिकारी ने कहा कि लोगों से पूछताछ में पता चला सोनू शराब पीने का आदी था और वह घर नहीं जाता था। ऐसे में आज संदिग्ध परिस्थितियों में सोनू की मौत हो गई। सोनू का शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवाया जा रहा है। परिजनों के बयान दर्ज करके बनती कार्रवाई की जाएगी।









