BJP का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, पंजाब में सतीश पूनिया के साथ 2 सह-प्रभारी नियुक्त

ख़बरिस्तान नेटवर्क : भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर कई राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की ओर से इस संबंध में नियुक्ति पत्र जारी किया गया है। नई जिम्मेदारियों के तहत पंजाब और चंडीगढ़ के संगठनात्मक कामकाज के लिए भी बदलाव किए गए हैं।



पंजाब में सतीश पूनिया प्रभारी, दो सह-प्रभारी नियुक्त
पंजाब के लिए डॉ. सतीश पूनिया को प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी नियुक्ति पहले ही की जा चुकी थी और अगस्त 2026 में पार्टी ने उन्हें पंजाब का नया प्रभारी घोषित किया था। वहीं अब पार्टी ने पंजाब के लिए वीरेंद्र सचदेवा और डॉ. अलका गुर्जर को सह-प्रभारी नियुक्त किया है। दोनों नेता पंजाब में संगठन से जुड़े मामलों में प्रभारी सतीश पूनिया के साथ काम करेंगे।

चंडीगढ़ की जिम्मेदारी महेंद्र पांडे को
वहीं, चंडीगढ़ के लिए महेंद्र पांडे को प्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी की ओर से जारी नए संगठनात्मक फेरबदल में उन्हें चंडीगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पंजाब में भाजपा संगठन आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए लगातार संगठनात्मक गतिविधियों पर काम कर रहा है। सतीश पूनिया भी हाल के महीनों में प्रदेश संगठन की बैठकों और कार्यक्रमों में सक्रिय रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *