पंजाब में लगेगा बिजली का लंबा कट, इन इलाके में 8 घंटे बत्ती रहेगी गुल

Long power cuts in Punjab; electricity to remain off for 8 hours in these areas.

पंजाब: राज्य के कई शहरों और इलाकों में आज शनिवार, 3 अक्टूबर को बिजली सप्लाई प्रभावित रहने वाली है। पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) की ओर से जरूरी मरम्मत और तकनीकी कार्यों के चलते अलग-अलग फीडरों को बंद रखने का फैसला लिया गया है।

इसके चलते कुछ इलाकों में सुबह से शाम तक बिजली बंद रहेगी, जबकि कई जगहों पर 6 से 8 घंटे तक का पावर कट लग सकता है। बिजली विभाग ने संबंधित इलाकों के निवासियों को पहले ही इसकी जानकारी दे दी है।

कपूरथला में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक कट

कपूरथला पावरकॉम अर्बन सब डिवीजन नंबर-1 के SDO इंजीनियर अमनदीप सिंह के मुताबिक, 132 KV सब स्टेशन कपूरथला से 11 KV कोटू चक इलाके तक जाने वाला फीडर जरूरी मरम्मत के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगा।

इस दौरान केसरी बाग, मोहल्ला शहरियां, मेहताबगढ़, मोहल्ला राइका, मोहल्ला डॉ. सादक अली, तोप खाना, सिटी पुलिस स्टेशन, मोहल्ला शेरगढ़ और मार्कफेड ऑफिस सहित आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

श्री मुक्तसर साहिब में 6 घंटे बिजली बंद

श्री मुक्तसर साहिब के असिस्टेंट इंजीनियर बलजीत सिंह ने बताया कि 66 KV लाइन की जरूरी मरम्मत और नए फीडर का ब्रेकर लगाने के लिए बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी।इसके चलते 66 KV सब स्टेशन मलोट रोड से चलने वाले सभी 11 KV फीडरों की बिजली सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी।

फिरोजपुर में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक पावर कट

फिरोजपुर कैंट नंबर-2 सब डिवीजन के SDO इंजीनियर कुलदीप सिंह के अनुसार, जरूरी मेंटेनेंस के चलते आज नामदेव चौक फीडर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगा।इस कारण मालवा रोड, आजाद नगर, बाबा राम लाल नगर और न्यू आजाद नगर सहित आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित होगी।बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी काम पहले से निपटा लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *