भारतीय सेना ने बॉर्डर पार कर रही पाकिस्तानी लड़की को पकड़ा, पुलिस मामले की जांच में जुटी

BJP appoints in-charges for three states

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में भारतीय सेना ने बॉर्डर पार कर रही एक लड़की को पकड़ लिया है। लड़की की पहचान 17 साल की सामिया अज़ीम के रूप में हुई है, जो पाकिस्तान कब्जे वाले कश्मीर की रहने वाली बताई जा रही है। शुरूआती पूछताछ के बाद सेना ने लड़की को पुलिस अधिकारियों के हवाले कर दिया है।

सेना ने पेट्रोलिंग के दौरान पकड़ा
सेना की पेट्रोलिंग टीम ने नौशहरा के लाम सेक्टर में LoC के पास एक महिला की हलचल देखी और उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान लड़की ने बताया कि वह अनजाने में LoC पार करके भारतीय इलाके में आ गई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पंजाब में 2 संदिग्धों को मार गिराया था
आपको बता दें कि तरनतारन में वीरवार को BSF जवानों ने 2 पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया था। जवानों ने घुसपैठियों को रुकने की चेतावनी दी, जब वह नहीं रुके तो जवानों ने गोलियां चला दीं। जिसमें दोनों की मौत हो गई। हालांकि इस दौरान उनका तीसरा साथी डर कर वापिस भाग गया। इस घटना के बाद अब पाकिस्तानी लड़की बॉर्डर करते हुए पकड़ी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *