ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना के मुल्लांपर में शुक्रवार देर रात हमलावरों ने i-20 कार सवार युवक की गोल मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद हमलावर वरना कार से मौके से फरार हो गए। मृतक की पहचान लाडी खान के रूप में हुई है, जो भुंदड़ी का रहने वाला बताया जा रहा है।
हमले में दूसरे साथी ने भागकर बचाई जान
जानकारी के मुताबिक वरना कार में आए हमलावरों ने गांव खंजरवाल के पास i-20 कार पर गोलियां चला दीं। गोली लगने के बाद कार चला रहे लाडी खान की मौके पर ही मौत हो गई और कार बेकाबू होकर खंभे से टकरा गई। इस दौरान उसके साथ बैठा साथी रोहित उर्फ बिल्ला अपनी जान बचाकर मौके से भाग गया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी, सीसीटीवी की चैकिंग शुरू
मृतक के परिजनों को पुलिस ने सूचना दी है। उसके शव को कब्जे में लेकर पुलिस जांच कर रही है। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर एसपी (डी) स्वर्णजीत सिंह और थाना प्रभारी निर्मलजीत सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। घटना के तुरंत बाद पुलिस सीसीटीवी चेक कर रही है। भाग रहे आरोपियों को लोकेट करने के लिए अधिकारियों ने टीमें गठित कर दी हैं।









