ख़बरिस्तान नेटवर्क : कपूरथला के सिविल अस्पताल में इमरजैंसी वार्ड में ईलाज करवाने के लिए आए 2 गुटों में झड़प हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों को बुलाना पड़ा। इस हिंसक झड़प में 8 लोग घायल हो गए हैं। वहीं घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आगे के इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
बूट गांव के लोगों के बीच हुई थी झड़प
जानकारी के मुताबिक बूट गांव में दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसमें कई लोग घायल हो गए। जिसके बाद कपूरथला सिविल अस्पताल में लाया गया। इस दौरान डॉक्टरों की टीम घायलों का ईलाज कर रही थी कि दूसरे गुट ने आकर तेजधार हथियार से हमला करना शुरू कर दिया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
जिसके बाद अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड के मिनी OT में दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया। फिर से झड़प होने लगी। हालात बिगड़ते देख डॉक्टर ने पुलिस को खबर दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू कर लिया। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।









