जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसे में 3 युवकों की मौत, ट्रक से बाइक की टक्कर होने से हुआ हादसा

जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर शुक्रवार देर रात एक बाइक की ट्रक के टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार 3 युवकों की मौत हो गई है। हादसा इतना दर्दनाक था कि बाइक ट्रक के नीचे 10 फीट तक घसीटती हुई गई थी।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर शुक्रवार देर रात एक बाइक की ट्रक के टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार 3 युवकों की मौत हो गई है। हादसा इतना दर्दनाक था कि बाइक ट्रक के नीचे 10 फीट तक घसीटती हुई गई थी। जिसके बाद तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

जालंधर से लुधियाना जा रहे थे तीनों
जानकारी के मुताबिक हादसा देर रात करीब 3 बजकर 30 मिनट पर हुआ। तीनों युवक सप्लेंडर बाइक पर जालंधर से लुधियाना जा रही थी। इसी दौरान आगे चल रहे ट्रक से बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक ट्रक के पिछले हिस्से के नीचे काफी अंदर तक फंस गई।

बाइक 10 फीट तक घसीटती गई
वहीं लोगों के मुताबिक बाइक करीब 10 फीट तक घसीटती हुई अंदर चली गई थी। उसे बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में हाइड्रा की मदद से ट्रक और बाइक को हटाया गया। हादसे के बाद पुलिस की मौजूदगी में तीनों शवों को सिविल अस्पताल फिल्लौर भिजवाया गया।

मृतकों में से सिर्फ 2 की हुई पहचान
पुलिस की शुरुआती जांच में 2 युवकों की पहचान साहिल, जितेंद्र कुमार के रूप में हुई। वहीं तीसरे की पहचान अभी नहीं हो पाई। पुलिस को उनके पास से तीन मोबाइल फोन मिले हैं। इन्हें जांच अधिकारी ASI बावा सिंह को सौंप दिया गया है और मोबाइल के जरिए परिजनों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *