जालंधर : चुन्नी लाल भगत जी की श्रद्धांजलि सभा एवं रस्म पगड़ी 20 सितंबर को

Jalandhar: Tribute meeting and *Pagri* ceremony for former Cabinet Minister Shri Chunni Lal Bhagat on September 20.

पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के मंत्री मोहिंदर भगत के पिता भगत चुन्नी लाल जी की श्रद्धांजलि सभा एवं रस्म पगड़ी 20 सितंबर 2026 (दिन रविवार) को आयोजित की जाएगी। पंजाब के वरिष्ठ नेता श्री चुन्नी लाल भगत जी का गत 10 सितंबर को स्वर्गवास हो गया था। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त किया था।

दिवंगत आत्मा की आत्मिक शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा एवं रस्म पगड़ी 20 सितंबर (रविवार) को दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक एम.एस. फार्म (MS Farm), बस्ती पीरदाद, लैदर कांप्लेक्स रोड, जालंधर में संपन्न होगी। परिवार ने सभी शुभचिंतकों से कार्यक्रम में पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *