ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में नशामुक्ति केंद्र में डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया और पुलिस कमिश्नर ने मौके पर पहुंच कर चैकिंग की। चैकिंग के दौरान हॉट-स्पॉट एरिया में जाकर जायजा लिया गया ताकि नशे को जड़ से खत्म किया जा सके। नशे के खात्मे से लोगों को रोजगार की तरफ से लाया जाए।
जमीनी स्तर पर कर रहे हैं जांच
डीसी वरजीत वालिया ने बताया कि युद्ध नशे के विरुद्ध के तहत नई मुहिम शुरू की गई है। ऐसे में शहर में सभी हॉट-सपॉट एरिया में साइड से पीसीएस और पीपीएस रैंक के अधिकारी को तैनात किया जा रहा है। इस दौरान उक्त इलाकों में लोगों को आ रही परेशानियों को सुनें और उन्हें हल करें। इसमें अगर कोई डिवेल्पमेंट करवानी पड़े तो वह करवा सकें। 60 दिनों का हॉट-सपॉट में आ रही दिक्कतों को लेकर वह जमीनी स्तर पर जांच कर रहे है।
इस दौरान नशा मुक्ति केंद्र में दवाईयां ले जाकर बेचने को लेकर डीसी ने कहा कि वह केंद्रों में जाकर मरीजों से बातचीत कर रहे है और उनकी समस्याओं को सुना जा रहा है। ऐसे में मरीजों की मदद के लिए सुधार के प्रयास लाए जा रहे है।
नशा मिलने की शिकायतों पर इलाके की जांच की
वहीं पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने कहा कि युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान में पुलिस को भारी सफलता मिली। वहीं बीते दिन सीएम भगवंत मान के साथ मीटिंग में पंजाब को नशा मुक्त करने की हिदायतें दी गई। ऐसे में सबसे अधिक नशे की शिकायतें मिलने को लेकर इलाकों की जांच की गई। इस दौरान इनफोर्समेंट और पुलिस के साथ मिलकर उक्त इलाकों की डिवेल्पमेंट के साथ उन्हें नशे से दूर करने के लिए कदम उठाने के काम किए जा रहे है।
2 महीने में पूरा कर लेंगे लक्ष्य
सीपी ने आगे कहा कि उन्हें 2 महीने में इस लक्ष्य को हासिल का समय मिला है। ऐसे में वह 2 महीने से पहले इसे पूरा करेंगे। वहीं मेडिकल की दुकानों पर नशीली गोलियां बरामद होने पर कहा कि हाल ही में एक लाख नशीली गोलियां 2 मेडिकल शॉप से बरामद की गई थी और दुकानों को सील कर दिया गया। इस दौरान दुकानदारों के लाइसेंस भी रद्द किए जाएंगे।









