जालंधर में पार्षद पति पर जातिसूचक शब्द बोलने के आरोप, मेयर विनीत धीर को गले लग रोए AAP नेता समराए

जालंधर के बाबू लाभ सिंह के वार्ड नंबर 61 में पार्षद मधुबाला के पति बॉबी शर्मा और पूर्व पार्षद समराय में सीवरेज को लेकर विवाद हो गया। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के बाबू लाभ सिंह के वार्ड नंबर 61 में पार्षद मधुबाला के पति बॉबी शर्मा और पूर्व पार्षद समराय में सीवरेज को लेकर विवाद हो गया। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इस मामले को लेकर पूर्व पार्षद समराय ने पार्षद पति बॉबी शर्मा पर मारपीट के आरोप लगाए है। घटना को लेकर पूर्व पार्षद रोते हुए दिखाई दिए। जिसके बाद लोगों की तरफ से प्रदर्शन किया जा रहा है।

सीवरेज की समस्या को लेकर की हाथापाई
AAP के पूर्व पार्षद की पत्नी आशा समराय ने कहा कि पिछले काफी समय से इलाके में सीवरेज की समस्या आ रही थी। आरोप है कि कांग्रेस पार्षद का पति आया और विवाद करने लगा और हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि बॉबी, पत्नी मधुबाला और बेटा रोहित ने उसके साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी।

जातिसूचक शब्द बोलने के भी लगाए आरोप
वहीं समराय ने कहा कि उन्हें देर रात दुकानदारों ने सीवरेज समस्या को लेकर फोन किया था। जिसको लेकर आज वह घटना स्थल पर पहुंचे और जेई से बातचीत की। सुबह से सीवरेज का काम कर्मियों से शुरू करवाया गया। आरोप है कि इस दौरान बॉबी ने जातिसूचक शब्द कहकर उसे वकील की धमकी दी।

मेयर से लगे लगकर रोए पूर्व पार्षद
वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और मेयर विनीत धीर मौके पर पहुंचे। जहां मेयर के गले लगकर पूर्व पार्षद समराय रोने लग गए। मेयर को समराय ने कहा कि उनके साथ धक्केशाही की गई और उन्हें जातिसूचक शब्द कहे गए। वहीं पुलिस ने कहा कि सूचना मिलने पर वह घटना स्थल पर पहुंचे है और दोनों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि रोड अब बंद किया गया है। ऐसे में वह दोनों पक्षों से बातचीत कर रहे है। वहीं दूसरी ओर परिवार द्वारा धरना लगाकर रोड जाम कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *