जालंधर में ट्रेन मैनेजर के सिर पर डंडा मारने का मामला, रेलवे ने सुपरिटेंडेंट पर लिया एक्शन

जालंधर के लोहियां खास रेलवे स्टेशन पर ट्रेन मैनेजर के सिर पर डंडा मारने के मामले में रेलवे ने कार्रवाई की है। शनिवार को स्टेशन सुपरिटेंडेंट यशवंत सिंह को सस्पेंड कर दिया गया। वहीं, ऑल इंडिया गार्ड यूनियन के विरोध के बाद रेलवे ने मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के लोहियां खास रेलवे स्टेशन पर ट्रेन मैनेजर के सिर पर डंडा मारने के मामले में रेलवे ने कार्रवाई की है। शनिवार को स्टेशन सुपरिटेंडेंट यशवंत सिंह को सस्पेंड कर दिया गया। वहीं, ऑल इंडिया गार्ड यूनियन के विरोध के बाद रेलवे ने मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया है।

लोहियां खास रेलवे स्टेशन पर हुआ था विवाद
मामला वीरवार सबह का है, जब फिरोजपुर रेल मंडल से जम्मू जा रही बीटीपीएन ट्रेन लोहियां खास रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। ट्रेन को आगे रवाना करने के संबंध में कंट्रोल रूम या स्टेशन मास्टर की ओर से स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं मिल रहे थे। इसी वजह से ट्रेन को आगे ले जाने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही थी।

वॉकी-टॉकी पर जवाब नहीं मिलने का आरोप
जानकारी के मुताबिक, ट्रेन मैनेजर रवि वॉकी-टॉकी के जरिए स्टेशन सुपरिटेंडेंट से लगातार संपर्क कर ट्रेन को आगे रवाना करने के लिए दिशा-निर्देश मांग रहे थे। हालांकि, उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद लोको पायलट ज्ञान प्रकाश ने भी संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें भी जवाब नहीं मिला।

ट्रेन मैनेजर के सिर पर डंडा मारने का आरोप
इस मामले में ट्रेन मैनेजर के सिर पर डंडा मारने की घटना सामने आई थी। घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों में नाराजगी फैल गई और ऑल इंडिया गार्ड यूनियन ने विरोध जताया। इसके बाद रेलवे ने स्टेशन सुपरिटेंडेंट यशवंत सिंह को सस्पेंड करने के साथ मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय उच्च स्तरीय कमेटी गठित की है।

जांच कमेटी खंगालेगी पूरे मामले के तथ्य
रेलवे की ओर से गठित कमेटी मामले से जुड़े तथ्यों की जांच करेगी। घटना के कारणों, संबंधित कर्मचारियों की भूमिका और विवाद की परिस्थितियों को लेकर जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *