ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में 28 सितंबर को सरकारी छुट्टी का ऐलान हो चुका है। पंजाब सरकार ने यह छुट्टी शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के जन्मदिवस को लेकर की है। हालांकि यह रिज़र्व छुट्टी होगी। इस वजह से स्कूल और कॉलेज हमेशा की तरह खुलेंगे।

आपको बता दें कि पंजाब सरकार की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, सरकारी कर्मचारियों को 27 रिजर्व छुट्टियां दी गई हैं, जिनमें से कर्मचारी सिर्फ 2 ही रिजर्व छुट्टियां ले सकते हैं। 28 सितंबर को कोई गजेटेड छुट्टी नहीं है, बल्कि रिजर्व छुट्टी है।









