पंजाब में 1 अक्टूबर से सभी सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव होने जा रहा है। नए शेड्यूल के मुताबिक स्कूल सुबह 8:30 बजे खुलेंगे और दोपहर में छुट्टी होगी। यह व्यवस्था राज्य के प्राथमिक, मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में लागू की जाएगी।स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी नए निर्देशों के अनुसार यह टाइमिंग 31 अक्टूबर 2026 तक लागू रहेगी। पंजाब में 19 हजार से अधिक सरकारी स्कूल हैं, जहां यह बदलाव लागू होगा।
मौसम में बदलाव के चलते लिया फैसला
स्कूलों के समय में बदलाव मौसम में परिवर्तन और शैक्षणिक सत्र की समयसारणी को ध्यान में रखते हुए किया गया है। शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और स्कूल प्रमुखों को नए समय का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
साल में तीन बार बदलता है स्कूलों का समय
पंजाब में शैक्षणिक सत्र के दौरान स्कूलों की टाइमिंग तीन चरणों में बदली जाती है।
1 अप्रैल से 30 सितंबर तक:
स्कूलों का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहता है।
1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक:
प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक रहेगा।
मिडिल से सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:50 बजे तक रहेगा।
1 नवंबर से 28 फरवरी तक:
प्राइमरी स्कूल सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक लगेंगे।
मिडिल से सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3:20 बजे तक रहेगा।
इसके बाद 1 अप्रैल से स्कूलों की टाइमिंग फिर से सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे वाली व्यवस्था के अनुसार हो जाएगी।









