ख़बरिस्तान नेटवर्क : जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों ने मंगलवार देर रात लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया है। सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF को आतंकियों की इनपुट मिली थी। जिसके बाद जॉइंट सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान ही आतंकियों ने फायरिंग कर दी, जिसके बाद सेना की जवाबी फायरिंग में आतंकी मूसा मारा गया।
सेना का सर्च ऑपरेशन जारी
आतंकी हाशिम मूसा पाकिस्तानी नागरिक बताया गया है। वह पाकिस्तान आर्मी के SSG का पूर्व पैरा-कमांडो था। 2022 में घुसपैठ के जरिए कश्मीर घाटी में दाखिल हुआ था। इंडियन आर्मी ने इस ऑपरेशन को कोराग नाम दिया। मूसा की मौत के बाद भी सेना का इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। सेना को यहां और भी आतंकी छिपे होने की जानकारी मिली है।
सितंबर में 5 आतंकी सेना ने किए ढेर
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर और बडगाम जिले में 1 से 30 सितंबर के बीच 5 आतंकी मारे गए। 5 सितंबर को बडगाम में यासिर को मार गिराया गया। 17 सितंबर को उधमपुर में दो पाकिस्तानी आतंकियों सद्दाम और मुस्तफा को ढेर किया गया। एक आतंकी का सड़ा हुआ शव इसी महीने मिला था।









