कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ पर अमेरिका का एक्शन! FBI ने टॉप 10 Wanted की लिस्ट में डाला

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की मुश्किलें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती नजर आ रही हैं। अमेरिका की जांच एजेंसी FBI ने उसे अपनी मोस्ट वांटेड भगोड़ों की टॉप-10 सूची में शामिल किया है। वहीं, कनाडा भी उसे अपने 25 मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची में पहले स्थान पर रख चुका है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की मुश्किलें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती नजर आ रही हैं। अमेरिका की जांच एजेंसी FBI ने उसे अपनी मोस्ट वांटेड भगोड़ों की टॉप-10 सूची में शामिल किया है। वहीं, कनाडा भी उसे अपने 25 मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची में पहले स्थान पर रख चुका है। दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियां उसकी तलाश में जुटी हैं।

अमेरिका ने गिरफ्तारी में मदद के लिए रखा 10 लाख डॉलर का इनाम
अमेरिकी एजेंसियां पहले ही गोल्डी बराड़ के बारे में जानकारी देने वाले व्यक्ति के लिए इनाम घोषित कर चुकी हैं। उसकी गिरफ्तारी में मददगार साबित होने वाली जानकारी देने पर 10 लाख अमेरिकी डॉलर का इनाम रखा गया है। FBI की टॉप-10 मोस्ट वांटेड सूची में शामिल होने के बाद उसकी तलाश और तेज होने की संभावना है। अमेरिकी एजेंसियां उसके ठिकाने और आपराधिक गतिविधियों से जुड़े सुराग जुटाने में लगी हैं।

कनाडा की मोस्ट वांटेड लिस्ट में भी पहले नंबर पर गोल्डी
कनाडा ने भी गोल्डी बराड़ को अपने 25 मोस्ट वांटेड लोगों की सूची में शीर्ष स्थान दिया है। कनाडाई एजेंसियों ने उसे पकड़ने में मदद करने वाली जानकारी के लिए 2.5 लाख कनाडाई डॉलर का इनाम घोषित किया है। उस पर कनाडा में हत्या का आरोप भी है। इस तरह गोल्डी बराड़ अमेरिका और कनाडा, दोनों देशों की जांच एजेंसियों के निशाने पर है।

भारत छोड़कर कनाडा पहुंचा, फिर अमेरिका में छिपा
गोल्डी बराड़ ने भारत से फरार होने के बाद लंबे समय तक कनाडा में ठिकाना बनाया था। जांच एजेंसियों के पास उसके कनाडा में रहने से जुड़े सबूत भी मौजूद थे। बाद में वह कनाडा छोड़कर अमेरिका चला गया। बताया जाता है कि लॉरेंस बिश्नोई से अलग होने के बाद गोल्डी बराड़ ने रोहित गोदारा के साथ मिलकर अपना नेटवर्क चलाना शुरू कर दिया था। अब अमेरिका और कनाडा की एजेंसियां उसकी तलाश में जुटी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *