जालंधर कोर्ट में पुलिस को देखते ही गैंगस्टरों ने की भागने की कोशिश! छत से लगाई छलांग; पुलिस ने पकड़ा

जालंधर कोर्ट में पेशी के लिए आए गैंगस्टर अमन-फतेह ने पुलिस को देखते ही छत से छलांग लगाकर भागने की कोशिश की। पर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए गैंगस्टर और उसके साथी दोनों को दबोच लिया। इस घटना से कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर कोर्ट में पेशी के लिए आए गैंगस्टर अमन-फतेह ने पुलिस को देखते ही छत से छलांग लगाकर भागने की कोशिश की। पर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए गैंगस्टर और उसके साथी दोनों को दबोच लिया। इस घटना से कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने पकड़ने के लिए लगाया हुआ था ट्रैप
जानकारी के मुताबिक पुलिस को पहले से ही दोनों के कोर्ट में पेशी होने की जानकारी मिल गई थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया हुआ था। जैसे ही दोनों आरोपी पेशी के लिए कोर्ट में आए। जैसे ही दोनों पुलिस वालों को देखा तो पीछे के गेट से भागने के लिए छत से छलांग लगा दी। पर पुलिस ने दोनों का पीछा करते हुए उन्हें तुरंत पकड़ कर लिया।

पुलिस की वांटेड लिस्ट में थे आरोपी
इस घटना में एक गैंगस्टर के पैर में चोट आई है। पुलिस उसे सिविल अस्पताल लेकर आई है। जहां इलाज के बाद उससे पूछताछ की जाएगी। पुलिस का कहना है कि दोनों के खिलाफ अगर आरोप सही पाए गए तो कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि मुताबिक दोनों आरोपी देवी तालाब मंदिर में ईंट-पत्थर बरसाने के मामले में वांटेड थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *