ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में सुबह-सुबह Park Hospital की अलग-अलग ब्रांचों पर ईडी की टीम ने रेड की। ईडी ने पटियाला और बठिंडा में पुलिस फोर्स के साथ सुबह करीब 9 बजे अस्पताल में पहुंची। इस दौरान ईडी अधिकारियों ने अस्पताल के डॉक्यूमेंट्स की जांच की और स्टाफ से पूछताछ भी की गई।
वित्तीय लेन-देन और बैंक खातों के रिकॉर्ड खंगाले
जानकारी के मुताबिक, जांच के दौरान अस्पताल के वित्तीय लेन-देन, कर भुगतान और सरकारी योजनाओं के तहत किए गए दावों से संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है। टीम बैंक खातों के विवरण, बिलिंग रिकॉर्ड और अन्य वित्तीय दस्तावेजों की भी जांच कर रही है। इसके अलावा, कंप्यूटर, सर्वर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में मौजूद डिजिटल डेटा को भी जांच के दायरे में लिया गया है।
वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतों की चर्चा
सूत्रों के हवाले से वित्तीय अनियमितताओं या नियमों के कथित उल्लंघन से जुड़ी शिकायतों को इस कार्रवाई की संभावित वजह बताया जा रहा है। हालांकि, ED ने अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिलहाल यह भी स्पष्ट नहीं है कि छापेमारी किस विशेष मामले या प्राथमिकी (FIR) के तहत की जा रही है।








