पैसों की मांग और धमकियों के बाद फायरिंग! लुधियाना के इमीग्रेशन ऑफिस पर हमला

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना के पॉश इलाके मॉडल टाउन में एक इमीग्रेशन ऑफिस पर फायरिंग की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात पीछे बैठे युवक ने दफ्तर पर 2-3 राउंड फायरिंग की और अपने साथी के साथ मौके से फरार हो गया। शुरुआती जांच में पीड़ित को पहले धमकियां मिलने और पैसों की मांग किए जाने की बात सामने आई है।

पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां
जांच में सामने आया है कि पीड़ित को पहले भी धमकियां मिली थीं और उससे पैसों की मांग की जा रही थी। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि धमकी देने वाले कौन थे और कितनी रकम मांगी गई थी। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि दफ्तर पर हुई फायरिंग का संबंध पहले मिली धमकियों और पैसों की मांग से है या नहीं।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
मॉडल टाउन थाना इंचार्ज गुरशिंदर कौर ने बताया कि घटना रविवार देर रात की है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *