जालंधर की फगवाड़ा गेट मार्केट में बवाल, दुकानदारों ने राहगीर को पीटा

जालंधर के बाजारों में बढ़ती भीड़ के बीच फगवाड़ा गेट मार्केट में मारपीट का मामला सामने आया है। बाजार में दुकानों के बाहर सामान रखने और सड़कों पर वाहनों की पार्किंग के कारण पहले ही लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के बाजारों में बढ़ती भीड़ के बीच फगवाड़ा गेट मार्केट में मारपीट का मामला सामने आया है। बाजार में दुकानों के बाहर सामान रखने और सड़कों पर वाहनों की पार्किंग के कारण पहले ही लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। इसी बीच बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने से इलाके में हलचल मच गई। वीडियो में कुछ दुकानदार एक राहगीर के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

सड़क पर भिड़े लोग, वीडियो में दिखी मारपीट
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में बाजार की सड़क पर कुछ लोग आपस में हाथापाई करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान कुछ दुकानदारों ने एक राहगीर के साथ मारपीट की। घटना के समय बाजार में वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित होती नजर आ रही है और सड़क पर जाम जैसी स्थिति बनी हुई है।

वीडियो वायरल होते ही मौके पर पहुंची पुलिस
मामले का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। SHO जगदीश लाल पुलिस टीम के साथ फगवाड़ा गेट मार्केट पहुंचे। वायरल वीडियो को जांच के लिए डाउनलोड कर लिया गया है। फुटेज के आधार पर मारपीट में शामिल लोगों की पहचान की जाएगी। पुलिस पीड़ित के बयान दर्ज करेगी। इसके बाद जांच में सामने आने वाले तथ्यों और आरोपों के आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दुकानों के बाहर सामान और सड़क पर पार्किंग से बढ़ रही परेशानी
पुलिस के अनुसार, फगवाड़ा गेट मार्केट में कई लोग अपने दोपहिया वाहन सड़क पर ही खड़े कर देते हैं। इसके अलावा दुकानों के बाहर सामान सजाने से भी रास्ता तंग हो जाता है। इससे बाजार में जाम की स्थिति बनती है और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पुलिस पहले भी दुकानदारों को दुकानों के बाहर सामान न रखने और सड़क पर वाहन पार्क न करने की हिदायत दे चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *