श्री सिद्ध बाबा सोढल महाराज के मेले को लेकर जालंधर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। 25 सितंबर को श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में होने वाले धार्मिक समागम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। इसे देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने सुरक्षा और ट्रैफिक के व्यापक इंतजाम किए हैं। …










