ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के तरनतारन में घुसपैठ करने वाले 2 पाकिस्तानियों को BSF जवानों ने ढेर कर दिया है। दोनों घुसपैठिए राजोके गांव में घुसने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान BSF जवानों ने उन दोनों को चेतावनी दी और रुकने के लिए कहा। पर बावजूद उन्होंने घुसपैठ की कोशिश की। जिसके बाद BSF जवानों ने उन पर फायरिंग कर दी, जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
देर रात की थी घुसैपठ की कोशिश
जानकारी के मुताबिक यह घटना BOP राजोके इलाके में वीरवार देर रात करीब 12.30 बजे हुई। हालांकि उनके बारे में अभी BSF की तरफ से औपचारिक जानकारी जारी नहीं की गई है। घुसपैठ की इस कोशिश के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया है।
एक घुसपैठिया डरकर वापिस भागा
BSF के मुताबिक, फायरिंग के दौरान एक और घुसपैठिया जो भारत में घुसने की कोशिश में था वो भाग निकला। पहले वो भी सीमा में घुस चुका था, लेकिन जवानों की फायरिंग से घबराकर वो वापस भाग गया। पर बाकी दोनों घुसपैठियों को ढेर कर दिया गया। मारे गए घुसपैठिए पाकिस्तान के नागरिक हैं।









