ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में एक डॉक्टर की नशा लेते हुए वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि वीडियो जालंधर के दकोहा की है। वीडियो कब की है, फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। वीडियो के वायरल होने के बाद सेहत मंत्री बलबीर सिंह ने इसकी जांच के आदेश दे दिए हैं।
नशा करता हुआ दिखा डॉक्टर
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि डॉक्टर नशे का सेवन करते हुए दिखता है। इस दौरान महिला उसकी वीडियो बनाने लगती है। डॉक्टर महिला को वीडियो बंद बनाने के लिए कहता है, पर वह मना कर देती है। इसके बाद डॉक्टर एटीएम कार्ड लेता है और नशे को बारीक कर उसका सेवन करने लगता है। इसके बाद महिला वीडियो बंद कर देती है।
वीडियो बनाने वाली महिला को मारा थप्पड़
वीडियो बनाने के बाद डॉक्टर महिला को सबके सामने थप्पड़ मारता है। इस दौरान वहां पर अस्पताल का स्टाफ और दूसरे लोग भी मौजूद रहते हैं। यह वीडियो वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो जाती है। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
मामले पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी
वहीं इस घटना के सामने आने के बाद सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने तुरंत जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों की तरफ से मामले की गहराई से जांच करवाई जा रही है। जांच के मुताबिक ही जल्द कड़ी कार्रवाई की जाएगी।