कपूरथला की सबडिवीजन सुल्तानपुर लोधी में कॉलेज स्टूडेंट्स पर कुछ अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया। जिसमें दो युवक गंंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटला की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।
कॉलेज से घर जा रहे थे
घटना के बारे SHO सुल्तानपुर लोधी हरगुरदेव सिंह ने बताया कि फ़िलहाल घायलों ने बयान दर्ज नहीं करवाए है। लेकिन पुलिस टीम CCTV फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।
सिविल अस्पताल में उपचाराधीन अभिराजपाल सिंह निवासी गांव सूजो कालिया, गुरप्रीत निवासी गांव मंड आलूवाल ने बताया कि वह सुल्तानपुर लोधी कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद अपने दोस्तों के साथ घर वापस लौट रहे थे। जब वह तलवंडी चौधरियां रोड पर पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचे, तो कुछ युवकों ने उनपर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया।
राहगीरों ने बचाई जान
मोके पर मौजूद राहगीरों ने बड़ी मुश्किल से हमें हमलावरों के चंगुल से बचाया है। पीड़ितों ने यह भी बताया कि हमला करने वालों के पास पिस्तौल भी थी। उन्होंने हमें जान से मारने की धमकियां दी। घटना के बाद राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में भर्ती कराया है।
पुलिस कर रही जांच
जिनमें से अभिराजपाल सिंह की हालत गंभीर होने के कारण उसे ड्यूटी डॉक्टर ने रेफर कर दिया है। गुरप्रीत का इलाज चल रहा है। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। SHO हरगुरदेव सिंह ने बताया कि फ़िलहाल घायलों ने अपने बयान दर्ज नहीं करवाए है। पीड़ितों के बयान पर जांच की जा रही है।