शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की फिल्म UT69 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। राज इस फिल्म के हीरो हैं और ये फिल्म उनके जीवन पर ही बनी है। फिल्म की कहानी में बताया है की कैसे राज ऐडल्ट फिल्म बनाने के आरोप में मुंबई के आर्थर रोड जेल जाते हैं और फिर वहां उनके साथ क्या बीतती है।
ट्रेलर की शुरुआत राज कुंद्रा की गिरफ्तारी वाली न्यूज चलती है। फिर राज का वॉयस ओवर है। वह कहते हैं- इस जेल के बारे में न टीवी पर देखा था लेकिन कभी ये नहीं सोचा था की मैं खुद यहां अंडर-ट्रायल बनके आऊंगा। जेल के अंदर जाते ही उनकी तलाशी होती है। उन्हें नंगा किया जाता है। राज की जेल जर्नी को इस ट्रेलर में कवर किया गया है।
फिल्म 3 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन शाहनवाज अली ने किया है। वहीं, आर्ट डायरेक्शन नीरज कुमार सिंह ने किया है। फिल्म की पूरी शूटिंग मुंबई में ही हुई है।
पोर्न फिल्म मामले में हुई थी गिरफ्तारी
राज कुंद्रा को जुलाई 2021 में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पोर्न फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। केस में राज का नाम तब सामने आया था, जब कुछ मॉडल और स्ट्रग्लिंग एक्ट्रेसेस ने आरोप लगाया था कि उनसे जबरन पोर्न फिल्मों में काम कराया गया। राज ने मुंबई के आर्थर रोड जेल में भी कुछ वक्त बिताया था। पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें इस मामले में एंटीसिपेटरी बेल मिली थी।