मुंह की देखभाल करने के लिए टूथब्रश के साथ माउथवॉश का भी इस्तेमाल करना जरूरी होता है। माउथवॉश के बारे में तो आपने भी जरूर सुना होगा और हम में से बहुत से लोग रोजाना इसका इस्तेमाल भी करते होंगे। यह एक लिक्विड प्रॉडक्ट है जिसका इस्तेमाल दांत, मसूड़ों और मुंह की सफाई के लिए किया जाता है। माउथवॉश में आमतौर पर एंटीसेप्टिक पाया जाता है जो हमारी जीभ और दांतों के बीच में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को मारने में मदद करता है। बहुत से लोग सांस की बदबू की समस्या से निपटने के लिए भी माउथवॉश का इस्तेमाल करते हैं।
बता दें कि माउथवॉश ओरल हेल्थ का ख्याल रखने के साथ कैविटीज को दूर करने में भी मददगार होते हैं। माउथवॉश का इस्तेमाल करने से मुंह की दुर्गध से भी छुटकारा मिलता है। माउथवॉश दांतो के साथ मसूड़ों को हेल्दी रखने में मदद करता हैं। नियमित माउथवॉश के उपयोग से दांतों पर प्लाक के निर्माण और मुंह में अतिरिक्त बैक्टीरिया को रोकने में मदद करते हैं। माउथवॉश में मौजूद फ्लोराइड दांतों को मजबूत बनाने के साथ लंबे समय तक दांतों को स्वस्थ रखता है। अक्सर लोग माउथवॉश का उपयोग करते समय क्या तरह की गलतियां करते हैं, जिससे ओरल हेल्थ को नुकसान हो सकता हैं।
माउथवॉश का ज्यादा इस्तेमाल ना करें
माउथवॉश का उपयोग करना सही होता है। लेकिन ज्यादा मात्रा में इसके इस्तेमाल से ओरल हेल्थ को नुकसान पहुंचने के साथ माइक्रोबियल संतुलन भी बिगड़ सकता है। साथ ही मुंह में ड्राईनेस की समस्या भी हो सकती हैं। मुंह में छाले या अन्य समस्या होने पर भूलकर भी माउथवॉश का उपयोग न करें।
अल्कोहल मुक्त माउथवॉश चुनें
बहुत से लोग ओरल हेल्थ का ख्याल रखने के लिए माउथवॉश का उपयोग करते हैं। लेकिन माउथवॉश खरीदते समय इस बात का ख्याल रखें कि अल्कोहल मुक्त माउथवॉश का ही प्रयोग करें। यह ओरल हेल्थ के लिए फायदेमंद होने के साथ मुंह को ड्राईनेस से बचाएगा।
फ्लोराइड युक्त माउथवॉश
फ्लोराइड युक्त माउथवॉश का उपयोग करना सही रहता है। फ्लोराइड इनेमल को मजबूत करने के साथ दांतों की सेंसिटिविटी को दूर करने में मदद करेगा। फ्लोराइड युक्त माउथवॉश का नियमित उपयोग करने से कैविटीज का खतरा भी कम होता है।
दिन में माउथवॉश का प्रयोग करें
अपने दांतों को ब्रश करने के बाद केवल माउथवॉश का उपयोग करने तक ही सीमित रखने के बजाय, दिन के दौरान किसी भी समय अपने माउथवॉश का उपयोग करें। खाने के बाद माउथवॉश का उपयोग करने से मुंह का पीएच संतुलित रहता है और एसिड से होने वाले नुकसान को रोकने में मदद करता है।
माउथवॉश इस्तेमाल करने के दौरान क्या नहीं करें
प्लाक हटाने के लिए माउथवॉश पर निर्भर न रहें
बहुत से लोग कैविटीज को कम करने के लिए केवल माउथवॉश पर ही निर्भर रहते हैं। ऐसे में अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो आपको दांतों को नुकसान हो सकता है। दांतों की सफाई के लिए नियमित तौर पर ब्रश करें। ब्रश करने से कैविटीज से बचाव होगा।
माउथवॉश के बाद पानी से बचें
बहुत से लोग ब्रश करने के बाद माउथवॉश का उपयोग करते हैं। लेकिन ब्रश करने के बाद माउथवॉश का उपयोग करने के बाद मुंह को पानी से धोने से बचना चाहिए। ऐसा करने से माउथवॉश को मिलने वाला ओरल हेल्थ को फायदा कम होगा।
माउथवॉश के नुकसान
-अगर किसी को मुंह के छाले की समस्या हो तो उसे माउथवॉश यूज नहीं करना चाहिए, वरना छालों में दर्द अधिक होने लगता है।
-बहुत से लोग सांस की बदबू से बचने के लिए भी माउथवॉश का इस्तेमाल करते हैं लेकिन यह केवल कुछ देर के लिए ही होता है। अगर आप मुंह की ढंग से सफाई नहीं करते तो केवल माउथवॉश की मदद से सांस की बदबू से बचा नहीं जा सकता।