Shraddha Kapoor will make a splash in Allu Arjun Rs 500 crore film : श्रद्धा कपूर इन दिनों हाल ही में रिलीज हुई फिल्म स्त्री 2 की वजह से काफी चर्चा में हैं। उनकी फिल्म ने सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया। बॉक्स ऑफिस पर दुनियाभर में 850 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है। श्रद्धा अपनी फिल्म की सफलता का लुत्फ उठा रही हैं। वहीं स्त्री 2 के बाद अब उनके हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लग गया है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रद्धा कपूर अल्लू अर्जुन की इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 में एक स्पेशल सॉन्ग करती नजर आएंगी। फिल्म में अल्लू अर्जुन और श्रद्धा कपूर गाने में साथ में डांस कर दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
सामंथा ने किया डांस सॉन्ग
आपको बता दें कि 2021 में रिलीज हुई पुष्पा द राइज में सामंथा रुथ प्रभु ने एक आइटम नंबर किया था। उनका गाना 'ओ अंत्वा' काफी हिट हुआ था। दर्शकों को सामंथा का यह गाना काफी पसंद आया था। फिल्म में इस गाने के लिए उन्होंने 5 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। वहीं उम्मीद है कि स्त्री 2 की सफलता के बाद श्रद्धा कपूर इस गाने के लिए सामंथा से ज्यादा फीस ले सकती हैं।
इस दिन रिलीज होगी पुष्पा 2
आपको बता दें कि 2021 में रिलीज हुई पुष्पा द राइज में सामंथा रुथ प्रभु ने आइटम नंबर किया था। उनका गाना 'ओ अंतवा' काफी हिट हुआ था। दर्शकों को सामंथा का यह गाना काफी पसंद आया था। फिल्म के इस गाने के लिए उन्होंने 5 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। वहीं उम्मीद है कि स्त्री 2 की सफलता के बाद श्रद्धा कपूर इस गाने के लिए सामंथा से ज्यादा फीस ले सकती हैं।
पुष्पा 2 में होंगे यही कलाकार
फिल्म पुष्पा द राइज की बात करें तो यह 2021 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता मिली थी। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना अहम भूमिका में नजर आई थीं और पृथ्वीराज सुकुमारन विलेन की भूमिका में नजर आए थे। वहीं अब इस फिल्म के दूसरे पार्ट यानी पुष्पा 2 में भी यही कलाकार नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।