ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना में बीती रात गैंगस्टर पुनीत बैंस के घर पर बाइक पर आए हमलावरों ने फायरिंग कर दी। घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फायरिंग करने के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए हैं। वहीं परिवार ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी है।
रात ढाई बजे चलाई गोलियां
घटना के बारे में पुनीत की मां कमलेश रानी ने बताया कि घर पर वह सो रहे थे और करीब ढाई बजे घर के बाहर बाइक की आवाजें आई। पर हमने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद 5-7 मिनट बाद गोलियां चलाई गई। जिससे पूरा परिवार डर गया। जिसके बाद हमने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।
डराने की कोशिश कर रहे हैं हमलावर
उन्होंने आगे बताया कि उसके बेटे पुनीत को साल 2020 में चीमा चौक के पास कुछ लोगों ने पीटा था। इसी केस के मामले में कल गवाही देने जाना है। इसी कारण उन्हें डराने की कोशिश की जा रही है। जब घर पर फायरिंग की गई तो उस समय मैं अपनी बेटी के साथ सो रही थी। पुनीत घर पर नहीं रहता।
पास में ही है पुलिस स्टेशन
फायरिंग की घटना के बाद लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। क्योंकि कुछ ही कदमों की दूरी पर पुलिस स्टेशन है। जिस कारण पुलिस की पेट्रोलिंग पर सवाल खड़ा कर रहा है। लोग फायरिंग के बाद सहमे हुए हैं।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
वहीं पुलिस ने परिवार के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बताया कि फिलहाल फायरिंग करने की वजह क्लियर नहीं हो पाई है। घर से दो गोलियां चलने के निशान मिले हैं और सीसीटीवी को कब्जे में ले लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।