अमृतसर में आज मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की रैली थी। इस रैली को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सभी रास्तों को बंद कर दिया और आस-पास की दुकानों को भी बंद करवा दिया। इसके साथ ही रेहड़ी फड़ी लगाने वालो को भी हटा दिया। जिससे लोगों में सरकार के खिलाफ गुस्सा देखने को मिला और उन्होंने जमकर नारेबाजी भी की।
वहीं इस दौरान एक रेहड़ी फड़ी लगाने वाले गरीब पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उसने कहा कि हमारी रेहड़ी-फड़ी को हटाकर हमें रोटी के लिए भी मजबूर किया जा रहा है। हम दिहाड़ी लगाकर अपनी रोजी रोटी कमा रहे हैं। पर हमारी रेहड़ी को हटा दिया और दिहाड़ी भी लगने नहीं दी।