पंजाब संस्कार भारती 2024-25 की साधारण सभा रविवार 23 जून को हुई। इस बार यह सभा पंजाब के लुधियाना जिले में आयोजित की गई। यह सभा संस्कार भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अभिजीत गोखले एवं उत्तर भारत क्षेत्रीय प्रमुख नवीन शर्मा के सानिध्य में हुई। सभा में पंजाब के अलग-अलग जिलों से 40 कार्यकर्ता सहित पंजाब प्रांत के विभिन्न ज़िला इकाइयों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।
सभा की शुरूआत संस्कार भारती के ध्येय गीत के साथ हुआ। जिसके बाद नवीन शर्मा ने अलग-अलग विषयों और संस्कार भारती की कार्य शैली के बारे मे जानकारी दी। पूरा दिन चली सभा के अंत मे राष्ट्रीय संगठन मंत्री अभिजीत गोखले ने सभी कार्यकर्ताओं के प्रश्न सुने एवम् उनका उत्तर सहित निवारण किया साथ ही संस्कार भारती के कार्य क्षेत्र एवं उसके समक्ष आने वाली चुनौतियां व उनके समाधान पर प्रकाश डालते हुए सभा को संबोधित किया। सभा के अंत में सभी ने राष्ट्रीय गान गाकर सभा का अवसान किया।
यह वर्ष चुनावी वर्ष था इसी को ध्यान में रखते हुए पुरानी इकाई को भंग किया गया एवं प्रांत की नई कार्यकारिणी की घोषणा हुई। जिसमें सुखविंदर कौर बराड़ को प्रदेश अध्यक्ष, लविश चावला को प्रदेश महामंत्री, ऋषि राज तोमर को प्रदेश सह-महामंत्री, मुकेश शर्मा जी को प्रदेश कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया गया।
साथ ही जिला एवं महानगर में भी आगामी योजना को ध्यान में रखते हुए निम्न कार्यकर्ताओं को संयोजक एवं सहसंयोजक का दायित्व दिया गया। जिनमें नवीन शर्मा जी को पटियाला, राजन जी को अमृतसर, चंद्रशेखर जी को रोपड़, हरजिंदर जी को संगरूर और जसपाल सिंह जी को बठिंडा का संयोजक बनाया गया। इसके अतिरिक्त विशाल सिंह राणा को जालंधर का व रणधीर कुमार जी को संगरूर का सहसंयोजक मनोनित किया गया।
जिले एवं महानगर के साथ-साथ कुछ विश्वविद्यालय में भी संयोजक नियुक्त किए गए। जिसमें पटियाला विश्वविद्यालय में गुरु सेवक लंबी को संयोजक के अतिरिक्त लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय में निमित पॉली को संयोजक एवं अजय कुमार को सह संयोजक का दायित्व दिया गया।