ख़बरिस्तान नेटवर्क : महाराष्ट्र के कोल्हापुर के नांदनी जैन मठ की माधुरी उर्फ महादेवी हथिनी को वापस लाने की मांग तेज हो गई है। लोगों ने इसका विरोध प्रदर्शन करते हुए पदयात्रा भी निकाली, जिसमें काफी संख्या में लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। वहीं पूर्व सांसद स्वाभिमानी राजू शेट्टी ने इसमें शामिल हुए।
जानें क्या है मामला
दरअसल सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद महादेवी हथिनी को गुजरात के जामनगर में स्थित अंबानी परिवार के वनतारा में भेजा गया है। जहां इसकी अच्छे से देखभाल की जा सके। लोगों ने महादेवी हथिनी को भावुक होकर विदाई दी। पर सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का कोल्हापुर में पुरजोर विरोध भी हुआ। अब यह विरोध और भी तेज हो गया है।
JIO के सिम तोड़े, नंबर पोर्ट करवाए
महादेवी हथिनी को लाने के लिए कोल्हापुर के लोगों ने जियो और रिलायंस का बहिष्कार करना शुरू कर दिया है। लोगों ने जियो के सिम और उनके नंबर पर पोर्ट करवाकर अपना विरोध जता रहे हैं। तो वहीं महादेवी हथिनी को वापिस लाने के लिए हस्ताक्षर मुहिम भी चलाई जा रही है।
महादेवी सिर्फ जानवर नहीं, हमारी परंपरा है
पूर्व सांसद राजू शेट्टी ने कहा कि जब महादेवी (हथिनी) जब गांव से जा रही थी, तब उसके आंखों में आंसू थे। उसने मंदिर को प्रणाम किया, फिर गांव को अलविदा कहा। यह केवल एक जानवर नहीं, हमारी संस्कृति, हमारी परंपरा का हिस्सा है। जिस मठ ने 700 वर्षों तक हाथियों की सेवा और देखभाल की, उस पर भीख मंगवाने जैसे संगीन आरोप लगाए गए। ये बहुत अन्यायपूर्ण है।