चंडीगढ़ के सेक्टर 10 में घर पर ग्रेनेड से हमला करने वालों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ UAPA के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अभी भी आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
सूचना देने को 2 लाख का ईनाम
आज ही पुलिस ने घर में ब्लास्ट करने वाले संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए 2 लाख रुपए का ईनाम रखा है। इन 2 संदिग्धों के बारे में पुलिस कंट्रोल रूम में 0172-2749194 या 112 पर या 9465121000 पर व्हाट्सएप के जरिए दी जा सकती है।
बुधवार शाम साढ़े 5 बजे हुआ ब्लास्ट
ये ब्लास्ट बुधवार शाम साढ़े 5 बजे एक पूर्व अफसर के घर पर हुआ। ऑटो सवार 3 हमलावरों ने बम फेंक कर हमला किया था। जिससे घर में 8 फुट गहरा गड्ढा हो गया और शीशे खिड़कियां टूट गई। जिस समय यह हमला उस दौरान घर में सभी परिवार के सदस्य मौजूद थे।
ऑटो वाले को किया जा चुका है अरेस्ट
अभी तक इस मामले में अभी तक सिर्फ एक गिरफ्तारी हो पाई है। पुलिस हमला करने वाले संदिग्धों का साथ देने वाले ऑटो ड्राइवर को पकड़ लिया है। पुलिस उससे भी पूछताछ कर रही है। पुलिस ने मोहाली और पंचकूला को हाई-अलर्ट पर रखा है।