मोगा में बाइक सवार 3 लुटेरों ने तेजधार हथियार के बल पर किरयाना का होलसेल का काम करने वाले व्यक्ति से 6 लाख रुपए की लूट की। इसके साथ ही लुटेरे व्यक्ति को जख्मी कर उसकी एक्टिवा भी अपने साथ ले गए। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हो गई। पीड़ित व्यक्ति ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है।
दुकान से लौट रहा था दुकानदार
पीड़ित कुमार कुमार ने बताया कि वह किरयाने का होलसेल का काम करता है। वह करीब 8 बजे एक्टिवा पर घर जा रहा था। इस दौरान पीछे से मुंह ढककर 3 बाइक सवार आए और उन्होंने मुझ पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया और एक्टिवा लेकर फरार हो गए। जिसमें 6 लाख रुपए के करीब नगदी थी।
लुटेरों ने घर के पास किया हमला
वहीं घटना पर जानकारी देते हुए डीएसपी रविंदर सिंह ने बताया कि पीड़ित कमल कुमार गुरु नानक मार्किट में किरयाना का होलसेल का काम करता है। जब वह रात को घर लौट रहा था तो पीछे से 3 लुटेरों ने उसपर हमला कर दिया। जिसके बाद एक्टिवा छोड़कर पीछे हट गया। इतने में लुटेरे एक्टिवा लेकर फरार हो गए। जिसमें 6 लाख रुपए की नगदी थी। पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।