जालंधर पुलिस की स्पेशल सेल की टीम को बढ़ी सफलता हासिल हुई है। जब स्पेशल सेल की टीमों ने पुलिस कमिश्रनर स्वप्न शर्मा के निर्देशों पर बंबीहा गैंग के दो शूटरों को हथियारों और एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए शूटरों की पहचान मुकेश शर्मा निवासी करोल बाग, जालंधर और अनिल कुमार उर्फ रॉकी निवासी जालंधर के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से 3 अवैध पिस्टल और एक किलो अफीम बरामद हुई है।
DGP ने सुबह दी थी जानकारी
डीजीपी ने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट डालकर इसकी जानकारी दी थी। जिसके बाद पुलिस कमिश्रनर स्वप्न शर्मा की तरफ से प्रैस कांप्रेंस की गई। जिसमें उन्होंने बताया कि दोनो आरोपी किस तरह से जालंधर और अन्य जिलों में वारदात को अंजाम देना चाह रहे हैं।
आरोपियों के खिलाफ 4 मामले पहले ही दर्ज हैं
पुलिस कमिश्रनर स्वप्न शर्मा ने कहा कि आरोपी रॉकी पर 21 और मुकेश के खिलाफ 4 मामले दर्ज हैं। आरोपी मुकेश कुछ मामलों में पीओ भी था। जिसको गुप्त सूचना के आधार पर स्पेशल सेल की टीम ने गिरफ्तार किया है। सीपी ने बताया कि आरोपियों से इंडियन पिस्टल बरामद किए गए हैं और ये अवैध हथियार एमपी से मंगवाते थे। अभी तक पूछताछ में पता चला है कि दोनों 50 हजार से लेकर 1 लाख रुपए तक की फिरौती मांगते थे और बंबीहा गैंग का नाम इस्तेमाल करते थे।
रेकी कर ली थी वारदात को अंजाम देना बाकी था
सीपी ने कहा कि समय रहते ही पुलिस ने दोनो को गिरफ्तार कर लिया। पिछले एक महीने से पुलिस लगातार इनके पीछे लगी हुई थी और तलाश कर रही थी। जिस गैंग के गुर्गों की हत्या करनी थी। उसकी रेकी तक कर ली थी। लेकिन समय रहते ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।