web khabristan hindi news portal
 
  • icon पढ़िए
  • iconदेखिए
  • iconਖbristan
  • Khabristan
×
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
☰
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये

गुरु और जीवन अभिन्न हैं - श्री श्री रविशंकर


गुरु और जीवन अभिन्न हैं
7/9/2025 11:47:24 AM         Raj                     

ख़बरिस्तान नेटवर्क : एक बार की बात है। एक संत एक गाँव में से होकर जा रहे थे। एक घर में एक माँ अपने बेटे से चिल्लाते हुए कह रही थी, "राम! तुम कब तक सोते रहोगे? उठो!" महिला के शब्दों ने संत को एक बार चौंका दिया। उनका मन जो अतीत और भविष्य के बारे में सोचने में लीन था, जाग गया।  उसी क्षण उन्हें  ज्ञान प्राप्त हो गया। 

प्रकृति आपको मन में चल रही शिकायतों और रोने-धोने से जागने के भरपूर संकेत देती है। गुरु पूर्णिमा जीवन के ज्ञान को जगाने का एक ऐसा ही अवसर है। जब आप जीवन का सम्मान करते हैं और जब आप में कृतज्ञता होती है, तो शिकायत बंद हो जाती है।

गुरु तत्त्व का सम्मान

जरा इस चमत्कार को देखिए - आपके शरीर में अरबों कोशिकाएँ लगातार पैदा हो रही हैं और विलीन हो रही हैं, प्रत्येक की अपनी लय है। आपने अपने शरीर के भीतर एक पूरा शहर बसा हुआ है, जैसे एक छत्ते में हजारों मधुमक्खियाँ एक रानी मधुमक्खी के चारों ओर इकट्ठा होती हैं। यदि रानी गायब हो जाती है, तो छत्ता ढह जाता है।

इसी तरह, आपके केंद्र में आत्मा है - स्व, दिव्य या गुरु तत्त्व। ये तीनों एक ही हैं - जीवन रूपी  छत्ते के भीतर रानी मधुमक्खी की तरह हमें एक रखते हैं। गुरु तत्त्व  गरिमामय है, फिर भी एक बच्चे की तरह विनम्र है। गुरु का सम्मान करना जीवन का सम्मान करना है। यही गुरु पूर्णिमा का सार है। शिक्षक आपको जानकारी देते हैं। गुरु आपके भीतर की जीवन शक्ति को जगाता है। गुरु आपको केवल ज्ञान से नहीं भरता अपितु  वह आपको इसका अनुभव कराता है। इसमें ज्ञान और जीवन का पूर्ण एकीकरण है। 

आपके जीवन में ज्ञान ही आपका गुरु है। जीवन ने आपको पहले ही बहुत कुछ सिखाया है कि आप कहाँ गलत किया और आपने क्या सही किया। आपको समय-समय पर इस ज्ञान पर प्रकाश डालना चाहिए। यदि आप इस ज्ञान के बारे में जागरूकता के बिना अपना जीवन जीते हैं, तो आप गुरु तत्व का सम्मान नहीं कर रहे हैं। 

गुरु पूर्णिमा साधक के लिए एक नया वर्ष है। यह वार्षिक रिपोर्ट कार्ड देखने का समय है-आप जीवन में कितने आगे बढ़े हैं, और आप कितने अधिक स्थिर हैं। हमें बार-बार ज्ञान की ओर लौटने की आवश्यकता है; बुद्धि को ज्ञान में डुबाना होगा। यही सच्चा सत्संग है। सत्संग सत्य की संगति है, ज्ञानियों की संगति है। आप अपने भीतर के सत्य से हाथ मिलाते हैं, और यही सत्संग है।

अपने उपहारों का सम्मान करें

दूसरी बात जो आपको इस गुरु पूर्णिमा पर करनी चाहिए, वह है, आपको जो उपहार दिया गया है उसका उपयोग करना। यदि आप अच्छा बोलते हैं या आपकी बुद्धि अच्छी है, तो इसका उपयोग दूसरों के लाभ के लिए करें। आपको बहुत से आशीर्वाद दिए गए हैं। उनका बुद्धिमानी से उपयोग करें, और आपको और अधिक दिया जाएगा। देने वाला आपको अथक रूप से बहुत कुछ दे रहा है और आपसे किसी प्रकार की स्वीकृति या सम्मान भी नहीं चाहता है।

शब्दों से मौन की ओर बढ़ें

समझ के तीन स्तर हैं-एक शब्दों का स्तर है; फिर भावनाएँ आती हैं जहाँ आप शब्दों पर नहीं टिकते बल्कि शब्दों के पीछे के अर्थ या भावना को देखते हैं; और फिर तीसरा स्तर वह है जहाँ आप भावना से भी परे हो जाते हैं क्योंकि भावनाएँ और अर्थ बदल जाते हैं। तीसरा मौन के स्तर पर है। मौन के माध्यम से संदेश दिया जाता है। जैसे-जैसे आप मार्ग पर आगे बढ़ते हैं, आप सोचने वाले मन से कृतज्ञता की भावना की ओर बढ़ते हैं और कृतज्ञता आपको आनंदमय मौन की ओर ले जाती है।

जानें कि गुरु साक्षी हैं

गुरु को केवल एक शरीर या व्यक्तित्व समझने की भूल मत कीजिए। गुरु को रूप से परे देखिए। निस्संदेह, गुरु सुख और सांत्वना  देते हैं, लेकिन गुरु सभी प्रकार की बुद्धि, मन और विचारों के साक्षी भी हैं। अच्छा, बुरा, सही गलत  में से वे  किसी में भी शामिल नहीं हैं। सुखद अनुभवों ने आपको विकसित किया है, और इसी तरह अप्रिय अनुभवों ने भी। जीवन के सुखद अनुभवों ने आपको ऊँचाई दी और दुखद अनुभवों ने आपको गहराई और बुद्धिमत्ता दी। गुरु तत्त्व इन सबका साक्षी है - भावनाओं के परे होते हुए भी सभी गुणों को समेटे हुए।

जीवन में कोई पलायन नहीं है। ऐसा मत सोचिए कि ज्ञान जीवन से पलायन है। ज्ञान का अर्थ है जीवन में बने रहना, हर चीज का साक्षी होना और जीवन में बने रहना। आपको बस इतना करना है कि यह दृढ़ विश्वास रखें कि एक बार जब आप रास्ते पर चल पड़ें, तो जान लें कि आपके लिए केवल सबसे अच्छा ही होगा।

''
khabristan whatsapp

Please Comment Here

Similar Post You May Like

  • डीके के अलावा 8 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली; पवार समेत 9 विपक्षी दलों के नेता मौजूद रहे

    डीके के अलावा 8 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली; पवार समेत 9 विपक्षी दलों के नेता मौजूद रहे डीके के अलावा 8 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली; पवार समेत 9 विपक्षी दलों के नेता मौजूद रहे

  • G7-मीटिंग में मोदी से गले मिले बाइडेन:

    G7-मीटिंग में मोदी से गले मिले बाइडेन: वर्ल्ड लीडर्स के बीच मोदी से मिलने उनकी सीट तक आए; 6 महीने बाद हुई मुलाकात

  • हिरोशिमा पहुंचे मोदी, यहीं गिरा था पहला परमाणु बम:

    हिरोशिमा पहुंचे मोदी, यहीं गिरा था पहला परमाणु बम: 70 हजार लाशों के बीच महज 72 घंटे में शहर के उठने की कहानी

  • 2000 का नोट बंद होने की खबर...गुजरात में सोना महंगा:

    2000 का नोट बंद होने की खबर...गुजरात में सोना महंगा: 10 ग्राम के व्यापारी वसूल रहे ₹70 हजार, चांदी ₹80 हजार किलो

  • मसाले बेचकर 300 गुना मुनाफा कमाया:

    मसाले बेचकर 300 गुना मुनाफा कमाया: 10 महीने,12 हजार मील का सफर; भारत में वास्को डी गामा का क्यों बना मजाक

  • चंडीगढ़ में 300 किलो की तोप चोरी:

    चंडीगढ़ में 300 किलो की तोप चोरी: सेक्टर-1 में PAP बटालियन की GO मैस के गेट पर रखी थी, ये एरिया CCTV से कवर नहीं

  • सिद्धारमैया कर्नाटक CM, डीके डिप्टी बने:

    सिद्धारमैया कर्नाटक CM, डीके डिप्टी बने: खड़गे के बेटे समेत 8 मंत्रियों ने शपथ ली; कांग्रेस के 5 वादे पहली कैबिनेट मीटिंग में मंजूर

  • चेन्नई ने दिल्ली को दिया 224 रन का टारगेट:

    चेन्नई ने दिल्ली को दिया 224 रन का टारगेट: वॉर्नर की 61वीं फिफ्टी, धुल भी पवेलियन लौटे; दिल्ली 84/4

  • आकाश चोपड़ा बोले- मुंबई-चेन्नई प्लेऑफ की 'सुपरजायंट्स':

    आकाश चोपड़ा बोले- मुंबई-चेन्नई प्लेऑफ की 'सुपरजायंट्स': टॉप-4 से फाइनल तक पहुंचना जानते हैं दोनों; गुजरात को फिर भी फाइनल में देखना चाहूंगा

  • IPL का गणित, जीतकर भी दूसरों के भरोसे राजस्थान:

    IPL का गणित, जीतकर भी दूसरों के भरोसे राजस्थान: आज क्वालिफाई हो सकती हैं चेन्नई और लखनऊ; कोलकाता के लिए करो या मरो मैच

Recent Post

  • भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाएगा अमेरिका,

    भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाएगा अमेरिका, जालंधर सिविल अस्पताल मामले में 3 डॉक्टर सस्पेंड

  • भारत पर टैरिफ लगाएगा अमेरिका ,

    भारत पर टैरिफ लगाएगा अमेरिका , राजा रघुवंशी हत्याकांड पर बनेगी फिल्म

  • ट्रंप ने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया,

    ट्रंप ने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया, 1 अगस्त से पेनल्टी भी लगाएगा

  • जालंधर के D-Mart में हुआ भारी हंगामा,

    जालंधर के D-Mart में हुआ भारी हंगामा, बिलिंग कर रहे युवक ने कस्टमर को मारा थप्पड़, देखें Video

  • जालंधर सिविल अस्पताल के MS डॉ. राज कुमार का बड़ा बयान,

    जालंधर सिविल अस्पताल के MS डॉ. राज कुमार का बड़ा बयान, सेहतमंत्री 3 डॉक्टरों को कर चुके हैं सस्पेंड

  • इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड पर बनेगी फिल्म,

    इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड पर बनेगी फिल्म, नाम होगा Honeymoon in Shillong

  • पंजाब के 20 साल के युवक की  रूस में मौत ,

    पंजाब के 20 साल के युवक की रूस में मौत , समुद्र में दोस्तों के साथ गया था नहाने

  • जालंधर सिविल अस्पताल मामले में सरकार का एक्शन,

    जालंधर सिविल अस्पताल मामले में सरकार का एक्शन, SMO समेत 3 डॉक्टरों को किया सस्पेंड

  • कारोबारी रविंदर धीर ने सिविल अस्पताल में हुई 3 मौतों का मुद्दा उठाया,

    कारोबारी रविंदर धीर ने सिविल अस्पताल में हुई 3 मौतों का मुद्दा उठाया, कहा- सरकार पीड़ित परिवारों को 1-1 करोड़ का मुआवजा दे

  • चंडीगढ़ में हिमाचल की टैक्सियों को रोका जा रहा,

    चंडीगढ़ में हिमाचल की टैक्सियों को रोका जा रहा, सवारियों को लेकर जाने पर दी जा रही हैं धमकियां, देखें Video

Popular Links

  • हमारे बारे में
  • टर्म्स ऑफ यूज़
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
  • हमसे जुड़ें

ऐप डाउनलोड करें

हमसे संपर्क करें

Copyright © 2025

Developed BY OJSS IT CONSULTANCY