महाराष्ट्र में सुबह-सुबह भूकंप के झटके लगे हैं। यह भूकंप के झटके सुबह 7 बजे के करीब मुंबई और नांदेड़ में महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकाल आए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई है। भूकंप की गहराई 5 किलोमीटर थी.
लोगों को अलर्ट रहने की दी थी सलाह
हालांकि, अभी तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है, लेकिन लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। पिछले कुछ दिनों से धरती पर हो रही हलचलों को देखते हुए लोगों को पहले से ही अलर्ट रहने की सलाह दी गई थी।
शुक्रवार को भी आया था भूकंप
इससे पहले शुक्रवार देर रात 11.41 बजे महाराष्ट्र के नासिक में भूकंप का पहला झटका महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4 आंकी गई। इसके कुछ देर बाद 5 सितंबर को रात 12.05 पर 3.6 तीव्रता का भूकंप आया। यहां भी किसी तरह के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।