web khabristan hindi news portal
 
  • icon पढ़िए
  • iconदेखिए
  • iconਖbristan
  • Khabristan
×
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
☰
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये

जालंधर निगम इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर को कोर्ट ने भेजा रिमांड पर, रमन अरोड़ा केस से जुड़े हैं तार


जालंधर निगम इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर को कोर्ट ने भेजा रिमांड पर,
5/30/2025 3:39:35 PM         Raj        Harpreet Kaur, Jalandhar Corporation Inspector, remand Raman Arora, Jalandhar MLA Arrested, Raman Arora Arrested, Punjab Government Jalandhar, Corruption charges, Jalandhar Big Breaking News, Jalandhar Latest News             ਜਲੰਧਰ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ 2 ਦਿਨ ਦੇ ਰਿਮਾਂਡ 'ਤੇ, ਰਮਨ ਅਰੋੜਾ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਮਾਮਲੇ ਨਾਲ ਜੁੜੇ ਤਾਰ 

ख़बरिस्तान नेटवर्क : गिरफ्तारी के बाद आज नगर निगम की इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में पेशी के दौरान विजिलेंस की टीम ने 5 दिन का रिमांड मांगा था। पर कोर्ट ने सिर्फ विजिलेंस को 2 दिन का ही रिमांड दिया है।

रमन अरोड़ा मामले से जुड़े हैं तार

हरप्रीत कौर पर ये कार्रवाई विधायक रमन अरोड़ा से जुड़े मामले की है। बेकरी मालिक ने शिकायत की थी कि रमन अरोड़ा के दबाव बनाने के बाद उसने निगम में एक महिला आफिसर को तीन लाख रुपए दिए थे। इसी बयान के आधार पर विजिलेंस ने इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर को पहले हिरासत में लिया। हिरासत में लेने के बाद देर रात मेडिकल करवाया गया था।

बिल्डिंग ब्रांच से दूसरी गिरफ्तारी

नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच में विजिलेंस की ये दूसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले एटीपी सुखदेव वशिष्ठ को पुलिस ने अरेस्ट किया था। वशिष्ठ से पूछताछ में मिली जानकारियों को आधार बनाकर विजिलेंस ने विधायक रमन अरोड़ा को गिरफ्तार किया था। बीते दिन विजिलेंस ने मामले में विधायक के बेटे रजन अरोड़ा, समधी राजू मदान और महेश मखीजा को भी नामजद कर लिया था।

4 दिन की रिमांड पर हैं रमन अरोड़ा

इससे पहले दोपहर को  विधायक रमन अरोड़ा की रिमांड खत्म होने के बाद आज कोर्ट में पेशी की गई। पेशी के बाद विजिलेंस ने कोर्ट से 7 दिन की रिमांड मांगी है। पर कोर्ट ने सिर्फ 4 दिन की ही रिमांड दी है। इससे पहले वह 5 दिन की रिमांड पर थे। उधर, पार्टी ने बिजनेसमैन नितिन कोहली आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा ने उन्हें पार्टी में जॉइन करवाया। 

समधी समेत बेटा भी नामजद

मीडिया से बात करते हुए वकील ने बताया कि इस मामले में विधायक के समधी राजू मदान, बेटा राजन अरोड़ा और महेश मखीजा के नामजद किया गया है। कहा जा रहा है कि विधायक ने पूछताछ के दौरान माना कि उसका बेटा नगर निगम के कामकाज देखता था और पार्टी संग नगर निगम में जाकर काम करवाकर देता था। इसी के चलते विजिलेंस तीनों के खिलाफ पर्चा दर्ज कर लिया गया है, साथ ही कोर्ट से अरेस्ट वारंट जारी करवाएगी। 

गायब बैगों की तलाश

विजिलेंस अब उन तीन बैगों को तलाश कर रही है, जिन्हें विधायक की सिक्योरिटी हटाने के बाद ठिकाने लगाया गया है। विजिलेंस की कई टीमें बैग ढूंढने में जुट हुई हैं। मखीजा और मदान पर बैग गायब करने का आरोप है। वहीं, विधायक रमन अरोड़ा का आज रिमांड भी खत्म हो रहा है। विजिलेंस रिमांड बढ़वाने के लिए रमन अरोड़ा को दोबारा कोर्ट में पेश करेगी। 

निगम में कप्शन नेटवर्क

एटीपी सुखदेव वशिष्ठ के खुलासों के बाद विधायक रमन अरोड़ा पर आरोप है कि वह लोगों को एटीपी के जरिए फर्जी नोटिस भिजवाते थे। बाद में खुद उनके साथ सेटिंग करते थे। विजिलेंस पूछताछ में सामने आया है कि निगम दफ्तर के अंदर का काम बेटा राजन अरोड़ा ही संभालता था। निगम अधिकारियों से नोटिस जाते थे। विधायक अधिकारियों को खींचते थे। एमएलए दफ्तर में सेटिंग होती थी। बेटा निगम में जाकर काम करवाता था। अब इस केस में एक महिला निगम अफसर की भी एंट्री हुई है।

विजिलेंस को शहर के एक बेकरी मालिक ने बताया है कि बिल्डिंग बनाने पर विधायक ने इसे सील करवा दिया था। सेटिंग होने के बाद विधायक ने महिला निगम मुलाजिम के पास तीन लाख रुपए रिश्वत देने के लिए भेजा था। वह अढ़ाई लाख लेकर चले गए तो मैडम भड़क गईं थीं। बेटे से पचास हजार मंगवाकर तीन लाख दिए थे। 

बेटे को तैयार कर रहे थे अरोड़ा

अपनी राजनीतिक विरासत के लिए रमन अरोड़ा ने बेटे राजन अरोड़ा को भी पालीटिक्स में एक्टिव कर लिया था। पिता का हाथ बंटाने के अलावा राजन कई आयोजनों में बतौर चीफगेस्ट भी जाते थे। उनके समधी मदान भी शहर के कई आयोजनों में अकेले शिरकत करते थे। हालांकि राजन और मदान के पास पार्टी में कोई ओहदा नहीं है। मदान को खबरों में पत्रकार सीनियर वालंटियर लिखते थे। 

मदान एंड मखीजा भी बुरे फंसे

विधायक रमन अरोड़ा के लेफ्ट एंड राइट हैंड महेश मखीजा और राजू मदान की गिरफ्तारी के लिए विजिलेंस टीमें कई जगह छापेमारी कर चुकी है। दोनों की गिरफ्तारी के बाद लापता बैग मिलेंगे जिसके बाद बाकी खुलासे होंगे। मखीजा को विधायक रमन अरोड़ा का मुख्य राजदार माना जा रहा है। अरोड़ा के विधायक बनने के बाद मखीजा तब सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने साईंदास स्कूल में भागवत कथा करवाई थी। अब मखीजा भी फरार है। विजिलेंस जानती है कि अगर रमन अरोड़ा के खिलाफ मजबूत मामला बनाना है तो मखीजा और मदान को हर हाल में ढूंढना होगा। 

विधायकी के बाद बड़ी संपदा की जांच

विजिलेंस ने जो डाटा जुटाया है उसके मुताबिक रमन अरोड़ा के विधायक बनने के बाद उनकी संपदा में अकूत वृद्धि हुई है। शहर में कई जायदादों में रमन अरोड़ा का कनेक्शन निकल रहा है। हालांकि विजिलेंस ने अभी तक बीस से ज्यादा जिन प्रापर्टीज की जांच की है वह उनके करीबी लोगों के नाम पर निकली है। 

जांच के दायरे में जायदाद

बीएमसी चौक से शास्त्री मार्केट के बीच दुकानें, गुरु नानक मिशन चौक के पास निजी अस्पताल, मॉडल टाउन पंजाब एंड सिंध बैंक के पास मार्केट, इंडस्ट्री एरिया में औद्योगिक प्रॉपर्टी, सब्जी मंडी में दो दुकानों सहित शहर के कुछ अन्य चुनिंदा जगहों का रिकॉर्ड विजिलेंस ने पटवारी और कानूनगो से तलब किया है।

इसके अलावा सुच्ची पिंड, चोहकां, रेरू पिंड, पठानकोट चौक, 66 फुटी रोड फोल्ड्रीवाल के पास भी रिकार्ड चेक किया जा रहा है। रामामंडी के पास भी बड़ी जमीन और एक गौशाला की जमीन भी जांच के दायरे में है।

रिकार्डिंग से और फंसेंगे अरोड़ा

शहर के एक बाजार में दुकानों की डील में दुकानदार को विधायक ने जो फोन किया था वो उसने रिकार्ड कर लिया था। फोन पर वह पैसे को लेकर बात कर रहे हैं। ये रिकार्डिंग विजिलेंस को मिल चुकी है। अगर ये रिकार्डिंग पब्लिक डोमेन में आई तो अरोड़ा की और बदनामी होगी। अरोड़ा से तंग लोग विजिलेंस की पूरी मदद कर रहे हैं। इनमें छोटे बड़े दुकानदार, पुलिस अफसर, लीडर और कारोबारी शामिल हैं। 

'Harpreet Kaur','Jalandhar Corporation Inspector','remand Raman Arora','Jalandhar MLA Arrested','Raman Arora Arrested','Punjab Government Jalandhar','Corruption charges','Jalandhar Big Breaking News','Jalandhar Latest News'
khabristan whatsapp

Please Comment Here

Similar Post You May Like

  • मॉडल टाउन मार्केट से दिन-दहाड़े बाइक लेकर चोर फरार,

    मॉडल टाउन मार्केट से दिन-दहाड़े बाइक लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

  • कमल विहार में दो गुटों का झगड़ा,

    कमल विहार में दो गुटों का झगड़ा, गोली चलने के आरोप

  • लैंटर में छिपा रखी थी शराब,

    लैंटर में छिपा रखी थी शराब, एक एक कर निकाली सैंकड़ों बोतलें

Recent Post

  • ट्रेन का सफर करना हुआ महंगा,

    ट्रेन का सफर करना हुआ महंगा, LPG सिलेंडर 58 रुपए हुआ सस्ता

  • लोगों की भीड़ के लिए RCB जिम्मेदार - जांच रिपोर्ट,

    लोगों की भीड़ के लिए RCB जिम्मेदार - जांच रिपोर्ट, Air India के बाद एक और प्लेन हो जाता क्रैश!

  • 3-5 लाख लोगों की भीड़ के लिए RCB जिम्मेदार,

    3-5 लाख लोगों की भीड़ के लिए RCB जिम्मेदार, पुलिसकर्मी भी इंसान हैं, भगवान नहीं

  • जालंधर में घरेलू विवाद के बाद दामाद ने सिविल अस्पताल में घुसकर चलाई गोलियां,

    जालंधर में घरेलू विवाद के बाद दामाद ने सिविल अस्पताल में घुसकर चलाई गोलियां, पत्नी-सास गंभीर रूप से जख्मी

  • Air India के बाद एक और प्लेन हो जाता क्रैश!

    Air India के बाद एक और प्लेन हो जाता क्रैश! 900 फीट की ऊंचाई से आया नीचे, बजने लगे थे वॉर्निंग अलार्म

  • डोनाल्ड ट्रंप की एलन मस्क को चेतावनी,

    डोनाल्ड ट्रंप की एलन मस्क को चेतावनी, बंद करो अपनी दुकान, चले जाओ वापिस साउथ अफ्रीका

  • सेशन कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी,

    सेशन कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद सर्च ऑपरेशन जारी

  • चंडीगढ़ जा रही हिमाचल रोडवेज़ की बस पलटी,

    चंडीगढ़ जा रही हिमाचल रोडवेज़ की बस पलटी, हादसे में 40 बस सवारियां जख्मी

  • पंजाब में थम जाएंगे सरकारी बसों के पहिए,

    पंजाब में थम जाएंगे सरकारी बसों के पहिए, यूनियन ने इस दिन हड़ताल का किया ऐलान

  • थाईलैंड की कोर्ट ने देश की पीएम शिनावात्रा को किया सस्पेंड,

    थाईलैंड की कोर्ट ने देश की पीएम शिनावात्रा को किया सस्पेंड, सेना कमांडर की आलोचना की थी

Popular Links

  • हमारे बारे में
  • टर्म्स ऑफ यूज़
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
  • हमसे जुड़ें

ऐप डाउनलोड करें

हमसे संपर्क करें

Copyright © 2025

Developed BY OJSS IT CONSULTANCY