ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बाढ़ पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। जिसमें मृतक के परिवारों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। तो वहीं 20 हजार प्रति एकड़ के हिसाब से फसलों के नुकसान की भरपाई की जाएगी। इसी के साथ ही जिसका खेत, उसकी रेत को कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। जिसके बाद 15 नवंबर तक बिना परमिट के रेत निकाल सकते हैं। उन्होंने कैबिनेट मीटिंग के बाद यह फैसला लिया है।