ख़बरिस्तान नेटवर्क : भारत और फ्रांस के बीच एक अहम डील होने वाली है। इसके अनुसार भारत, फ़्रांस के साथ 26 राफेल मरीन विमानों की डील को साइन करेगा। बता दें कि भारत के रक्षा मंत्री 63 हजार करोड़ रुपये के सौदे पर दस्तखत करने वाले है। जिसके मुताबिक वो फ्रांस से 22 सिंगल सीटर विमान और 4 डबल सीटर विमान खरीदेगा। इस डील के दौरान दोनों देशों के रक्षा मंत्रालय के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विमान Navy की बनेगी शक्ति
बता दें कि भारत जो लड़ाकू विभान खरीदने वाला है। उसकी Range 3700 KM और इसकी रफ्तार 1912 Kmph होगी। इन राफेल को Aircraft Career के लिए खास डिजाइन किया गया है। इसे इंडियन नेवी, INS विक्रांत पर तैनात करेगी। ये इंडियन नेवी की खास शक्ति बनेगी। इसकी और भी बहुत सी खासियत है जिसके अनुसार ये विमान बहुत कम जगह पर लैंड कर सकता है। 9 टन तक के हथियार ले जाने में सक्षम है। राफेल मरीन मौजूद राफेल फाइटर जेट से काफी एडवांस है।
23 अप्रैल को मिली थी मंजूरी
23 अप्रैल को हुए CSS की मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसपर मंजूरी दी थी। इस मीटिंग को खास पहलगाम हमले पर चर्चा करने के लिए बुलाया गया था। बता दें कि भारत वायु सेना के पास अभी मिग-29 विमान है। आने वाली समय में इसकी मांग बढ़ने वाली है। जिसके चलते भारत राफेल मरीन विमान खरीद रहा है। जानकारी के मुताबिक इन विमानों की सप्लाइ मई 2028 से शुरू हो जाएगी और 2031-32 तक सभी विमान भारत पहुंच जाएंगे।