ख़बरिस्तान नेटवर्क : भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार जालंधर के विधायक रमन अरोड़ा के समधी राजू मदान के दफ्तर में विजिलेंस ने रविवार को रेड की। इससे पहले भी राजू मदान के घर विजिलेंस रेड कर चुकी है लेकिन रमन अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद से वह फरार है।
साड़ी कारोबारी का भी नाम आया सामने
इसके साथ ही आढ़ती महेश मखीजा भी अंडरग्राऊंड है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस जांच में साड़ी कारोबारी का नाम भी सामने नाम सामने आया है। फिलहाल विजीलैंस उसकी भूमिका भी जल्द खंगाल सकती है। वही विधायक रमन अरोड़ा को कोर्ट ने 5 दिन की रिमांड पर भेज दिया है। विजिलेंस की टीम ने कोर्ट से 10 दिन का रिमांड मांगा था, पर कोर्ट ने सिर्फ 5 दिन का ही रिमांड दिया है है।
विजिलेंस टीम को कई अहम सबूत मिले
बताया जा रहा है कि विजिलेंस की टीम को रमन अरोड़ा के खिलाफ कई अहम सबूत मिले हैं। जिसके चलते वह कई अधिकारियों पर भी कार्रवाई कर सकती है। विजिलेंस की तरफ से बीते दिन पीए रोहित कपूर और हनी भाटिया से पूछताछ की गई। इस दौरान पीए ने बताया कि वह सिर्फ पुलिस का कामकाज ही देखता था। जिसके बाद देर रात दूसरे पीए हनी भाटिया के घर विजिलेंस ने रेड की। हनी के घर से विजिलेंस की टीम को पेनड्राइव, लैपटॉप और अन्य दस्तावेज बरामद हुए।
साढ़े 7 घंटे की पूछताछ के बाद किया था अरेस्ट
विजिलेंस ने विधायक रमन अरोड़ा को साढ़े 7 घंटे की पूछताछ के बाद घर से अरेस्ट कर लिया। रमन अरोड़ा को विजिलेंस ने गाड़ी में काले पर्दे लगाकर अपने साथ ले गई। रमन अरोड़ा के खिलाफ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के पोर्टल पर लगातार शिकायतें आ रही थी। जिसके बाद उनके ऊपर यह कार्रवाई की गई।
हाल ही में छीनी गई थी सिक्योरिटी
हाल ही में रमन अरोड़ा की पंजाब सरकार ने सिक्योरिटी वापिसी ले ली थी। जिसके बाद उन्होंने कहा था कि इस फैसले का कारण नहीं पता और फिलहाल उनके पास कोई सुरक्षा कर्मी नहीं हैं। उनकी सुरक्षा वापस लिए जाने के बाद बाजार में व्यापारी ने लड्डू भी बांटे थे। इसके बाद वह दो दिन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहे थे।
कपड़े का है कारोबार
रमन अरोड़ा व्यवसाय से वे कपड़े के व्यापारी हैं और जालंधर के पीर बोदलां बाजार में उनका व्यापार है। राजनीति में आने से पहले, उन्होंने COVID-19 महामारी के दौरान सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई, जिससे उन्हें कांग्रेस सरकार के दौरान खत्री-अरोड़ा पंजाब बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया था।
2021 में आए थे सियासत में
रमन अरोड़ा का राजनीतिक सफर दिसंबर 2021 में शुरू हुआ जब उन्होंने अरविंद केजरीवाल से एक जागरण कार्यक्रम में मुलाकात की। इस मुलाकात से प्रेरित होकर उन्होंने आम आदमी पार्टी से जुड़ने का निर्णय लिया और 2022 के विधानसभा चुनाव में पहली बार उम्मीदवार बने। विधायक बनने के बाद रमन अरोड़ा की कार्यप्रणाली पर कई सवाल उठते रहे हैं। पंजाब सरकार का करप्शन के खिलाफ बड़ा एक्शन है।