जालंधर के गढ़ा में पुलिस और निहंगों के बीच हुई झड़प हुई थी। जिसमें थाना 6 के SHO और ACP जख्मी हो गए थे। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए निहंगों को अरेस्ट कर लिया था। अब इस मामले पर एडीसीपी-2 आदित्य का बयान सामने आया है।
निहंगों ने पुलिस पर हमला किया
एडीसीपी-2 आदित्य ने बताया कि पुलिस को छोटी बारादरी में 4-5 व्यक्तियों की तरफ से अशांति फैलाने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें समझाने कोशिश की। पर उन्होंने पुलिस की बात न मानते हुए हथियार निकाल लिए थे और पुलिस पर हमला कर दिया था। अब इस मामले पर हम कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं।
जानें क्या है पूरा मामला
एसीपी मॉडल टाउन हरजिंदर सिंह ने बताया कि पिम्स अस्पताल के पास निहंग शराब के ठेके को जबरदस्ती बंद करवा रहे थे। जब उन्हें ऐसा करने से रोका गया तो उन्होंने पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसके बाद निहंगों को अरेस्ट कर लिया गया। इनमें 2 नाबालिग हैं।
पुलिस निहंगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई में जुटी
पुलिस का कहना है कि वह इस मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने सारे विवाद की वीडियोग्राफी भी की है जोकि कुछ समय बाद सार्वजनिक की जाएगी। पुलिस निहंग सिंहों पर कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में जुट गई है।
निहंगों ने पुलिस को देखते ही निकाल ली थी कृपाण
बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर पहले भी पुलिस के साथ कई बार उनका विवाद हो चुका है। वह आज पुलिस फोर्स के साथ वहां पहुंचे तो निहंगों द्वारा कृपाण निकाल ली गई थी। जिनका घेराव करके उनसे कृपाण ने छिनी के ताकि वह किसी पर वार न कर दें। इस दौरान दो अधिकारी घायल हो गए।