चंडीगढ़ में ED ऑफिस में पेश हुए DIG स्वपन शर्मा, इस मामले में होगी पूछताछ

पंजाब पुलिस के DIG (रोपड़ रेंज) स्वपन शर्मा शुक्रवार को चंडीगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के कार्यालय पहुंचे। उन्हें निलंबित DIG हरचरण सिंह भुल्लर से जुड़े रिश्वतखोरी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए ED ने तलब किया था। एजेंसी की ओर से उन्हें 27 नवंबर 2026 को सेक्टर-17 स्थित कार्यालय में पेश होने के निर्देश दिए गए थे।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब पुलिस के DIG (रोपड़ रेंज) स्वपन शर्मा शुक्रवार को चंडीगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के कार्यालय पहुंचे। उन्हें निलंबित DIG हरचरण सिंह भुल्लर से जुड़े रिश्वतखोरी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए ED ने तलब किया था। एजेंसी की ओर से उन्हें 27 नवंबर 2026 को सेक्टर-17 स्थित कार्यालय में पेश होने के निर्देश दिए गए थे।

भुल्लर और कथित बिचौलिए से जुड़े मामले में जांच तेज
यह पूरा मामला निलंबित DIG हरचरण सिंह भुल्लर और उनके कथित बिचौलिए कृष्णानु शारदा से जुड़े भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क की जांच से संबंधित है। ED इस मामले में कथित तौर पर अधिकारियों और बिचौलिए के बीच संपर्कों के साथ-साथ संभावित वित्तीय लेनदेन की भी पड़ताल कर रही है। जांच के दायरे में पंजाब पुलिस और अन्य विभागों के सात मौजूदा एवं सेवानिवृत्त अधिकारियों को शामिल किया गया है। इन सभी को पूछताछ के लिए समन भेजे गए हैं।

अधिकारियों और कृष्णानु शारदा के संपर्कों की पड़ताल
जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि संबंधित अधिकारियों का कृष्णानु शारदा के साथ किस तरह का संपर्क था और क्या उनके बीच किसी प्रकार का वित्तीय लेनदेन हुआ था। इसी सिलसिले में स्वपन शर्मा को भी अपना पक्ष रखने और जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया है।

फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट मामले में भी पेश हो चुके हैं स्वपन शर्मा
इससे पहले अक्टूबर 2026 में भी स्वपन शर्मा चंडीगढ़ स्थित ED कार्यालय में पेश हुए थे। उस समय उनसे कथित फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट से जुड़े मामले में पूछताछ की गई थी। अब एक बार फिर उन्हें हरचरण सिंह भुल्लर से जुड़े भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *