मोगा में AAP की ‘खुशहाल पंजाब रैली’ से पहले बड़ा धमाका ! कॉफी मशीन फटने से एक की मौ/त

A major explosion occurred before the AAP rally in Moga; one person died after a coffee machine exploded.

पंजाब के मोगा में आम आदमी पार्टी की मेगा रैली से पहले एक दर्दनाक हादसा हो गया। रैली स्थल के पास मीडिया फूड सेंटर में कॉफी मशीन अचानक तेज धमाके के साथ फट गई। हादसे में वहां काम कर रहे एक लेबर की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, घटना उस समय हुई जब लेबर कॉफी बना रहा था। बताया जा रहा है कि मशीन में प्रेशर ज्यादा बनने के कारण वह अचानक फट गई। मशीन का एक टुकड़ा सीधे लेबर के सिर पर जा लगा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

AAP की मेगा रैली से पहले हुआ हादसा

दरअसल, आज मोगा के गांव नथूवाला जदीद में आम आदमी पार्टी की ओर से बड़ा राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में स्मार्ट राशन कार्ड योजना की शुरुआत की जाएगी। इसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत पंजाब सरकार के मंत्री और पार्टी के कई बड़े नेता शामिल होंगे।

कार्यक्रम के लिए करीब 116 एकड़ जमीन में विशाल पंडाल तैयार किया गया है। इसमें पंजाब के अलग-अलग हिस्सों से डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।फिलहाल रैली से पहले हुए इस हादसे ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *