भारत-अमेरिका के बाद अब कनाडा में भी गोल्डी बराड़ मोस्ट वांटेड, गिरफ्तारी पर 2.5 लाख डॉलर का इनाम!

After India and the US, Goldy Brar is now also 'most wanted' in Canada; a reward of $250,000 has been announced for his arrest!

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। कनाडा ने सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ को देश के सबसे वांछित भगोड़ों की सूची में शामिल कर लिया है। इतना ही नहीं, उसकी गिरफ्तारी से जुड़ी जानकारी देने वाले व्यक्ति को 2 लाख 50 हजार डॉलर यानी करीब 2.5 लाख डॉलर तक का इनाम देने की घोषणा भी की गई है।

कनाडा के ‘बोलो प्रोग्राम’ की ओर से जारी मोस्ट वांटेड भगोड़ों की नई टॉप-25 सूची में गोल्डी बराड़ को पहले नंबर पर रखा गया है।सूत्रों के मुताबिक, गोल्डी बराड़ का नाम अमेरिका की टॉप-10 गैंगस्टरों की सूची में भी शामिल है। दावा किया जा रहा है कि वह दोनों देशों की सूचियों में शीर्ष स्थान पाने वाला भारतीय मूल का पहला गैंगस्टर है।

इस घटनाक्रम को FBI के ऑपरेशन हार्डबॉल के बाद गोल्डी बराड़ की गतिविधियों से भी जोड़कर देखा जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि वह चुपके से कनाडा में दाखिल हुआ हो सकता है, जिसके बाद कनाडाई अधिकारी सतर्क हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *